शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नेपाल में रोज बदल रही ठिकाना, 8 दिन बाद भी लखनऊ पुलिस के हाथ खाली

लखनऊ के व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आठ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इनपुट के मुताबिक, वह नेपाल में लगातार अपना ठिकाना बदल रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती है.

Advertisement
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे. (Photo: ITG) शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे. (Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

लखनऊ में चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. घटना के 8 दिन बीत जाने के बाद भी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इनपुट के मुताबिक श्रद्धा नेपाल में छिपी हुई है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है. पुलिस उसकी लोकेशन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन हर बार उसके हाथ खाली रह जा रहे हैं.

Advertisement

लोकेशन मिलने से पहले ही बदल देती है ठिकाना
बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे नेपाल में रोज अपना शहर और ठिकाना बदल रही है. पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती है. ऐसे में जांच टीम के लिए उसे पकड़ना चुनौती बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय सीमा और मोबाइल सेवा प्रदाताओं से जानकारी मिलने में देरी का भी उसे फायदा मिलने की बात सामने आई है.

चार मोबाइल नंबरों से हो रही ट्रैकिंग
श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए भारत के तीन मोबाइल नंबर और नेपाल के एक मोबाइल नंबर के जरिए ट्रैकिंग की जा रही है. पुलिस इन नंबरों से मिलने वाली जानकारियों के आधार पर उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है. हालांकि, नेपाल में लगातार लोकेशन बदलने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

Advertisement

सफाई में वीडियो जारी करने के बाद सोशल मीडिया से दूरी
हत्याकांड के बीच श्रद्धा दुबे ने दो दिन पहले एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी. इसके बाद से उसने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है. बताया जा रहा है कि उसने अपना बयान भी सीधे अपने अकाउंट से जारी करने के बजाय एक करीबी के अकाउंट के जरिए वायरल कराया था.

आठ दिन बाद भी श्रद्धा और रश्मि फरार
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की तलाश जारी है. दोनों के फरार रहने से पुलिस की जांच आगे बढ़ाने में चुनौती आ रही है. अब जांच टीम मोबाइल नंबरों से मिलने वाले इनपुट और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस मामले में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी और हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »