संभल: जामा मस्जिद के पास से निकला RSS का पथ संचलन, 4 थानों की पुलिस और PAC रही तैनात

संभल में विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर भारी पुलिस बल और आरपीएफ की तैनाती के बीच आरएसएस का पथ संचलन निकाला गया. यह संचलन शहर की जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के पास से होकर गुजरा, जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Advertisement
संभल में आरएसएस का पथ संचलन (Photo- ITG) संभल में आरएसएस का पथ संचलन (Photo- ITG)

अभिनव माथुर

  • संभल ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में विजयदशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य पथ संचलन निकाला गया. यह पथ संचलन शहर के मुख्य बाजारों और डाकखाना रोड से होते हुए जामा मस्जिद के बराबर वाले रास्ते से गुजरा. ये रास्ता मस्जिद के मुख्य द्वार से करीब पचास मीटर ही दूर है. इस दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों की पुलिस, पीएसी और रैपिड रिएक्शन फोर्स के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया था. 

Advertisement

मुख्य बाजारों से होते हुए निकला पथ संचलन

देशभर में विजयदशमी पर्व की धूम और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के मौके पर संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र में यह आयोजन किया गया. गणवेशधारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सूर्य कुंड मंदिर के सामने भगत सिंह पार्क से इकट्ठे होकर अपने तयशुदा मार्ग पर आगे बढ़े. शहर के मुख्य बाजारों से गुजरता हुआ यह पथ संचलन जब डाकखाना रोड पर पहुंचा, तो वहां से कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद के बराबर वाले रास्ते की ओर रुख किया, जहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित किए गए थे.

जामा मस्जिद के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम और बैरिकेडिंग

पथ संचलन के दौरान जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस द्वारा मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी और वहां बड़ी संख्या में पीएसी बल को तैनात किया गया था. स्वयंसेवकों का यह दस्ता जामा मस्जिद के मुख्य द्वार से पचास मीटर की दूरी से होकर गुजरा. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए रैपिड रिएक्शन फोर्स यानी आरपीएफ के जवानों के साथ-साथ कई थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर मुस्तैद रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

Advertisement

कार्यकर्ताओं ने साझा किए विचार और मुख्य मार्ग से वापसी

इस पथ संचलन में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संजय संकेदार और कपिल सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयदशमी और संघ के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज संभल में यह भव्य पथ संचलन निकाला गया है. इसमें भारी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह अनुशासित पथ संचलन अपनी तय यात्रा पूरी कर अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »