संभल में दर्दनाक हादसा, दूल्हे समेत 8 की मौत, कॉलेज की दीवार से जा टकराई बुलेरो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई क्षेत्र में एक बुलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार में जा घुसी. हादसे में दूल्हा, एक महिला और तीन बच्चों सहित 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. बुलेरो में बारात जा रही थी और उसमें 12 से ज्यादा लोग सवार थे. पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया.

Advertisement
सड़क हादसे में दूल्हा समेत 5 की मौत सड़क हादसे में दूल्हा समेत 5 की मौत

अभिनव माथुर

  • संभल ,
  • 04 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने इंटर कॉलेज की दीवार में जा घुसी.

इस भीषण हादसे में दूल्हा, एक महिला और दो मासूम बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. बुलेरो में 12 से अधिक लोग सवार थे जो एक बारात में जा रहे थे.

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा, सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

तेज रफ्तार बुलेरो दीवार से टकराई

स्थानीय लोगों के अनुसार बुलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख पाया. इससे गाड़ी सीधे कॉलेज की दीवार से टकरा गई. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना पर पुलिस की प्रतिक्रिया 

इस दर्दनाक घटना पर एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि शाम साढ़े 7 बजे थाना जुनावई को सूचना मिली एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार में घुस गई है. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जेसीबी की सहायता से कार को काटकर 5 घायलों को अलीगढ़ रेफर किया और पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी. ये सभी लोग जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंद पुर गांव के रहने वाले थे. दूल्हा अपनी बारात लेकर बिल्सी बदायूं जा रहा था. संभवता ड्राइवर की गलती की वजह से कॉलेज की दीवार से टकराई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »