UP: शादी बनी रणभूमि, रिबन कटिंग के दौरान भिड़े बाराती-घराती...कई घायल- VIDEO

सहारनपुर में नागल कस्बे के रेलवे रोड स्थित एक शादी पैलेस के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात के दौरान अचानक बाराती और लड़की पक्ष के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई और शादी का माहौल तनाव में बदल गया.

Advertisement
सहारनपुर में शादी समारोह के दौरान भिड़े बाराती-घराती. (Photo: Screengrab) सहारनपुर में शादी समारोह के दौरान भिड़े बाराती-घराती. (Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

सहारनपुर के नागल कस्बे में एक शादी समारोह उस समय हिंसा में बदल गया, जब बारात के दौरान बाराती और लड़की पक्ष के लोगों के बीच मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया. घटना रेलवे रोड स्थित एक शादी पैलेस के बाहर की है. जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और अफरातफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार गांव गांगनोली निवासी राजसिंह की बेटी की बारात भिक्कनपुर निवासी पंकज के यहां से आई थी. शादी की रस्में चल रही थीं और  बारात की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. शाम करीब 5 बजे रिबन काटने की रस्म की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में विवाद मामूली था, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भोपाल: बंसल वन मॉल के बाहर 10 मिनट तक बवाल, लड़कियों के सामने युवकों को कार से खींचकर जमीन पर पटका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला करने लगे. इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे. शादी का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया. इस झड़प में बाराती पक्ष से 18 वर्षीय अभिनव समेत दूसरे पक्ष के ओपिन और विपिन घायल हो गए.

रिबन काटने को लेकर हुआ था विवाद

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिनव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

Advertisement

देवबंद सीओ अमितेश सिंह ने बताया कि थाना नंगल क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें शादी के दौरान कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए प्रतीत हो रहे हैं. 1 अप्रैल को थाना नांगल पुलिस को सूचना मिली थी कि शादी के दौरान कुछ लोगों में हाथापाई हुई है. जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जब तक मौके पर शांति व्यवस्था कायम थी.

जांच करने पर पता चला कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच आपस में ही किसी बात को लेकर हाथापाई हुई थी. पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर 170 BNSS के तहत कार्यवाही की और अन्य लोगों को समझाया गया कि ऐसी हरकत ना करें. क्योंकि दोनों ही पक्षों में शादी का माहौल था इसीलिए दोनों में समझौता हो चुका था. वह अन्य किसी विधिक कार्यवाही के पक्ष में नहीं थे, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement