UP के सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार पूरे परिवार को रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है. वहीं, घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement
 फरार कार चालक की तलाश में पुलिस.(Photo: Anil Kumar Bhardwaj/ITG)  फरार कार चालक की तलाश में पुलिस.(Photo: Anil Kumar Bhardwaj/ITG)

अनिल कुमार भारद्वाज

  • सहारनपुर,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक ही परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के बेहट रोड स्थित धौलाकुआं के पास हुआ है.

हादसे में बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: नानी के पास सोई थी 17 साल की लड़की, सुबह रूम में फंदे से लटका मिला शव

ससुराल से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतकों की पहचान मलकपुर निवासी 26 वर्षीय लविश कुमार, उनकी मां राजदुलारी (55), बहन अंजना उर्फ तन्नु (20) और 5 वर्षीय बेटी रूही के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, परिवार ससुराल से बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.

मृतक के चाचा अंकित कुमार ने बताया कि जैसे ही परिवार धौलाकुआं के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम रूही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया.

कार चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

Advertisement

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के बड़े भाई पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि कार चालक टक्कर मारने के बाद बिना रुके फरार हो गया, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी.

घायलों को पहले बेहट सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस की तीन टीमें गठित, जांच तेज

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार कार चालक की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »