UP: दहेज में बड़ी कार की मांग, नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या... पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दहेज में बड़ी कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता प्रिंसी को प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के पिता की शिकायत के मुताबिक 14 अक्टूबर 2026 को प्रिंसी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: ITG) पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दहेज में बड़ी कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता प्रिंसी को प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के पिता की शिकायत के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को प्रिंसी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई. मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. अब करीब 12 दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

गंदेवड़ अड्डे से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक प्रिंसी के पिता की शिकायत पर थाना बेहट में मुकदमा संख्या 412/26 दर्ज किया गया था. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2), 61(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया गया. मुकदमे में शिवम कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम लतीफपुर भूड़, थाना बेहट को वांछित आरोपी बनाया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंदेवड़ अड्डे से शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप
मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष की ओर से बड़ी कार की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर प्रिंसी को प्रताड़ित किया जाता था. शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर को प्रिंसी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया. मामले में पुलिस की कार्रवाई के बीच अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »