उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जिलाधिकारी यानी DM परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ढहा दिया है. मौके पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इस मस्जिद को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था.
यह मामला कलेक्ट्रेट परिसर की जमीन से जुड़ा है. फिलहाल प्रशासन की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है. मौके पर पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन ने मौके पर एक्शन लेते हुए मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त कर दिया है. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा.
राहुल कुमार