सुंदर लड़की से शादी और नौकरी का लालच, यूपी में युवक का कराया धर्म परिवर्तन, FIR दर्ज

महंगे गिफ्ट, सुंदर लड़की से शादी, कैश और नौकरी का लालच देकर युवक का धर्म परिवर्तन कराया गया है. युवक को नौकरी की तलाश थी. इसी दौरान वह एक आदमी के संपर्क में आया. इसके बाद आदमी उस युवक को पादरी के पास ले गया और लालच में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

यूपी के फतेहपुर जिले में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है. शहर के देवीगंज चर्च में फ्री शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, नगदी और सुंदर लड़की से शादी कराने का प्रलोभन देकर हिंदू युवक का धर्मांतरण कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर आर बी लाल समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज चर्च में धर्मांतरण का एक नया मामला सामने आया है. आपको बता दें की सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले सर्वेंद्र कुमार रोजगार के सिलसिले से पिछले साल फ़तेहपुर आया हुआ था.

Advertisement

उस दौरान सर्वेंद्र की की मुलाकात खागा कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव के रहने वाले रामचंद्र से हुई. सर्वेंद्र ने रामचंद्र से नौकरी दिलाने को कहा. इस पर रामचंद्र उसे देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बाईटेरियन चर्च में ले गया और पादरी से मुलाकात कराई.

पीड़ित युवक ने दर्ज कराई एफआईआर.

शुआट्स ले गया पादरी

पादरी हिंदू युवक सर्वेंद्र कुमार नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) में लेकर पहुंचा और वहां वाइस चांसलर आर बी लाल, निदेशक विनोद बी लाल से मिलवाया. 

इन दोनों ने सर्वेंद्र से कहा कि उसे फ्री शिक्षा मिलेगी, चिकित्सा मिलेगी. साथ ही उसकी शादी भी सुंदर लड़की से कराई जाएगी और उसे शुआट्स में नौकरी भी दिला दी जाएगी. इसके लिए बस उसे ईसाई धर्म अपनाना होगा. साथ ही कहा कि ईसाई बनने पर 15 हजार रुपये कैश सहित दूसरे उपहार भी मिलेंगे.

सुरेंद्र लालच में आ गया और धर्मांतरण के लिए राजी हो गया, जिसके बाद पादरी हिंदू युवक को लेकर वापस चर्च में ले आया और धर्मांतरण करा दिया.

Advertisement

सर्वेंद्र ने दर्ज कराया केस

हिंदू से ईसाई बनने के बाद सर्वेंद्र को लगा कि उससे  खिलाफ साजिश हुई है. इसके बाद उसने प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर आर बी लाल, प्रबंध निदेशक विनोद बी लाल, अजय लॉरेंस, रमाकांत, जोनाथन, एस बी लाल, स्टेफिन पास, डेरिक डेनिस, रामचंद्र, पादरी समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ साजिशन धर्मांतरण कराए जाने का केस दर्ज किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »