पत्नी को ससुराल वालों ने नहीं भेजा... गुस्से में थार लेकर पहुंचा जीजा, पिस्टल से साले पर चला दी गोली

यूपी में रामपुर के स्वार क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि पत्नी को वापस भेजने को लेकर नाराज जीजा थार गाड़ी से ससुराल पहुंचा और अपने साले पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक घायल हो गया, जबकि पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
रामपुर में जीजा-साले के विवाद का CCTV आया सामने. (Photo: Screengrab) रामपुर में जीजा-साले के विवाद का CCTV आया सामने. (Photo: Screengrab)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

यूपी के रामपुर में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि बात सीधे गोलीबारी तक पहुंच गई. आरोप है कि एक शख्स अपनी पत्नी को वापस घर भेजने की मांग कर रहा था. ससुराल वालों ने मना किया तो उसने पहले फोन पर धमकी दी. फिर थार गाड़ी लेकर पहुंचा और अपने ही साले पर फायरिंग कर दी. पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

Advertisement

मामला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र का है. यहां जीशान अली नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता है. जीशान का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले उसके बहनोई ने उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया था. परिवार का कहना है कि महिला की मानसिक हालत भी बिगड़ गई थी और उसका इलाज चल रहा है. 

जीशान ने कहा कि बहन अपनी याददाश्त भी खो चुकी थी, उसे मेंटली टॉर्चर किया है. उसका ट्रीटमेंट चल रहा है. अब वह प्रेशर बना रहे थे कि उसको घर भेजो, पहले भी बात हुई थी तो हमने कहा था कि हम अभी नहीं भेजेंगे. पहले बहन का ट्रीटमेंट करवाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Bihar: कोर्ट परिसर में चाकूबाजी... जीजा ने साले पर किया अटैक, मच गई अफरा-तफरी

पीड़ित युवक ने कहा कि जब बहन को नहीं भेजा तो बहनोई ने हमें फोन किया और गाली गलौज की. बोले कि मैं तुझे गोली मारूंगा, हमने यह बात पिता को बताई. फिर उन्होंने दोबारा कॉल किया. पिता से भी गाली-गलौज की. फिर यह थार से आए. हम केबिन में बैठे थे, उसमें गाड़ी से टक्कर मार दी. फिर पिस्तौल निकाली, सामने से गोली मार दी.

Advertisement

मैं बच गया और तुरंत 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर आ गई थी. इसने फायरिंग शुरू कर दी और एक महिला कॉन्स्टेबल को धक्का भी दिया. आखिर में तीसरी गोली मेरी टांग में लग गई. मैंने उसकी पिस्तौल छीन ली और यह पुलिस को सौंप दी. इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पूरे मामले को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने कहा कि थाना स्वार में फायरिंग की सूचना मिली थी. जांच की गई तो पता चला कि जीजा और साले के बीच विवाद था. उसी में जीजा ससुर की दुकान में गाड़ी लेकर घुस गया और फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली उसके साले को लगी है. साले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा. अब इस पूरे मामले का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें फायरिंग और उसके बाद का हंगामा दिखाई दे रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »