'पहल हाथ सरदारों का, बाकी चोर...', रामपुर CO ने स्कूल में की जाति सूचक टिप्पणी, गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश के रामपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मिलक क्षेत्र के सीओ एक विशेष जाति पर टिप्पणी कर रहे हैं. अब इस मामले में सियासत गरमा गई है. जिसको लेकर SP ने जांच बैठा दी है.

Advertisement
रामपुर के मिलक क्षेत्र के सीओ राजवीर सिंह परिहार . (Photo: Aamir Khan/ITG) रामपुर के मिलक क्षेत्र के सीओ राजवीर सिंह परिहार . (Photo: Aamir Khan/ITG)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है "सबका साथ, सबका विकास" लेकिन बावजूद इसके कहीं ना कहीं कुछ इस तरह की घटनाएं सरकारी अफसर की ओर से भी देखने को मिल रही हैं, जिनमें कहीं ना कहीं किसी धर्म या जाति विशेष को टारगेट किया जा रहा है. साथ ही इसको लेकर आपत्तिजनक बयान भी दिया जा रहा है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र के सीओ राजवीर सिंह परिहार एक जाति विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

सीओं की इस टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है. इस मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीओ राजवीर सिंह परिहार की टिप्पणी को अमर्यादित बताया है. साथ ही तत्काल प्रभाव से सीओ को हटाए जाने की मांग की है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 29 दिसंबर को इसी क्षेत्र में आयोजित एक स्कूली कार्यक्रम के दौरान का है.

यह भी पढ़ें: 'ब्राह्मण होना योग्यता नहीं, किसी भी जाति का व्यक्ति बन सकता है संघ प्रमुख', मोहन भागवत का बड़ा बयान

एसपी ने बैठाई जांच

इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी विद्यासागर मिश्रा ने जांच बैठा दी है. जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह को सौंपी गई है. वायरल वीडियो में सीओं मिलक राजवीर सिंह परिहार ने कहते हुए दिख रहे हैं कि कुछ बच्चे पास आउट हो गए. यदि वह होते तो हमारी टीम की बिल्कुल जीत होती. लेकिन इनकी टीम ने भी बहुत बढ़िया गेम खेला, बहुत अच्छा किया.

Advertisement

वहीं रामपुर पुलिस ने एक्स के माध्यम से वायरल वीडियो पर रिप्लाई भी किया है. एक्स पोस्ट में कहा गया है कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी गई है और अग्रिम कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement