राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 5 आरोपियों से अयोध्या पुलिस आज जेल में पूछताछ करेगी. पुलिस टीम जेल पहुंच गई है. अयोध्या जेल की हाई सिक्योरिटी सेल के अलग-अलग बैरक में सभी पांच आरोपी रखे गए हैं. जेल में बने इंट्रोगेशन रूम में सभी से पूछताछ होगी. अलग-अलग पूछताछ से पुलिस सभी के एक दूसरे से कनेक्शन की कहानी को जोड़ेगी.
टिन्नू यादव से इन सवालों का जवाब लेगी पुलिस
पुलिस ने हर एक आरोपी से अलग-अलग पूछताछ के अलग-अलग सवाल तैयार किए हैं. मनीष यादव से बरामद हुए ₹3लाख का रामशंकर यादव टिन्नु यादव से क्या कनेक्शन है? 3लाख कहां से आए? चढ़ावा चोरी कर रहे हो रमाशंकर को जानकारी थी कि नहीं, इस पर भी पूछताछ होगी.
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से मनीष यादव को नौकरी पर कैसे लगवाया? मनीष चोरी कर रहा है, इसकी जानकारी कैसे लगी? गणना कक्ष में काम कर रहे अनुकल्प मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, अविनाश शुक्ला से कितनी पुरानी है पहचान? गणना ड्यूटी कर बाहर जाने वाले कर्मचारियों की तलाशी क्यों नहीं ली जाती थी, किसने रोका था?
अनुकल्प मिश्रा से ये सब पूछेगी पुलिस
गणना कक्ष में कैश का वाउचर बनाने का काम कब से कर रहे थे? लव कुश मिश्रा के साथ मिलकर चोरी की गई रकम को कहां-कहां कैसे छुपाए? जबकि लवकुश मिश्रा से सुहावल में खरीदे गए मकान के अलावा पत्नी सुप्रिया मिश्रा के लिए खरीदे जेवरात कहां है? पत्नी सुप्रिया मिश्रा के बैंक खाते में जमा हुई 6 महीने में 10 लाख से अधिक की रकम कहां से आई? आदि पूछताछ होगी.
करुणेश पांडे के लिए भी सवाल तैयार
पुलिस टीम करुणेश पांडे से ट्रस्ट में नौकरी किसने लगवाई, कैसे और कब से चढ़ावा चोरी करते थे, सभी आरोपियों से की गई पूछताछ को पुलिस मोबाइल डाटा और सीसीटीवी के जरिए क्रॉस चेक करेगी. दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इन आरोपियों के कस्टडी की मांग करेगी.
संतोष शर्मा