केलिकुंज आश्रम पहुंचे प्रेमानंद महाराज, भक्तों को दिए दर्शन... आश्रम ने क्या कहा? जानिए पूरी कहानी

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद कई तरह की अफवाहें थीं, जिन पर अब विराम लग गया है. महाराज गुरुवार सुबह 6 बजे राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे और भक्तों को दर्शन दिए. वहीं केलिकुंज की संत महिमा फेसबुक पेज पर आश्रम की ओर से एक बयान सामने आया है.

Advertisement
प्रेमानंद महाराज पहुंचे केलिकुंज आश्रम. (Photo: ITG) प्रेमानंद महाराज पहुंचे केलिकुंज आश्रम. (Photo: ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के भक्त पिछले कई दिनों से उनके दर्शन का इंतजार कर रहे थे. कोई आश्रम पहुंचता, कोई सोशल मीडिया पर खबरें तलाशता. लेकिन महाराज के आश्रम आने को लेकर ऐसी-ऐसी बातें चल रही थीं कि लोगों के मन में सवाल पैदा होने लगे थे.

किसी का दावा था कि प्रेमानंद महाराज केलिकुंज आश्रम छोड़कर एकांतवास में चले गए हैं. कहीं आश्रम को लेकर अलग होने की बातें कही जा रही थीं. उनके शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था. फिर गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे प्रेमानंद महाराज राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे. भक्तों को उनके दर्शन हुए. और इसके साथ ही आश्रम को लेकर चल रही चर्चाओं पर आश्रम का बयान भी सामने आया.

Advertisement

यहां देखें Video

प्रेमानंद महाराज के केलिकुंज पहुंचने की खबर से वहां मौजूद भक्तों में खुशी नजर आई. पिछले कई दिनों से श्रद्धालु आश्रम पहुंचकर उनके दर्शन की आस लगाए रहते थे. कई लोग घंटों इंतजार करते थे. ऐसे में महाराज के आश्रम पहुंचने और भक्तों को दर्शन देने की खबर भक्तों के लिए राहत लेकर आई. महाराज करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे.

यह भी पढ़ें: दीपक लोधी की मौत, प्राइवेट पार्ट काटने की मिस्ट्री... प्रेमानंद महाराज पर उठे सवाल को लेकर भक्तों ने क्या कहा?

दरअसल, प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं थीं. कुछ लोगों की ओर से दावा किया जा रहा था कि प्रेमानंद महाराज केलिकुंज आश्रम छोड़कर एकांतवास में चले गए हैं.

आश्रमों को लेकर भी अलग-अलग तरह की बातें कही जा रही थीं. इन चर्चाओं के बीच भक्तों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर प्रेमानंद महाराज अब कहां हैं और केलिकुंज आश्रम को लेकर चल रही खबरों में कितनी सच्चाई है. अब इस मामले में आश्रम की ओर से जारी स्पष्टीकरण अहम है.

Advertisement

आश्रम ने प्रेस नोट में क्या बताया?

केलिकुंज आश्रम से जुड़े संत महिमा फेसबुक पेज पर इस मामले को लेकर एक नोट जारी हुआ है. इसमें कहा गया कि राधा केलिकुंज आश्रम और दूसरा आश्रम अलग-अलग हैं. आश्रम की ओर से भ्रामक खबरें फैलाने वालों को लेकर भी रिप्लाई दिया गया. यानी आश्रम ने उन चर्चाओं के बीच अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, जिनमें दोनों आश्रमों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे. 

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के बीच उनकी मौजूदगी की खबर से खुशी थी. पिछले कई दिनों से लोग उनके दर्शन का इंतजार कर रहे थे. फिलहाल, इस पूरे मामले में दो बातें सामने आई हैं. पहली, प्रेमानंद महाराज 8 अक्टूबर की सुबह राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे और भक्तों को दर्शन दिए. दूसरी, आश्रम से जुड़े फेसबुक पेज पर दोनों आश्रमों को अलग-अलग बताते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया.

शिष्य की मौत के बाद आश्रम में किए गए थे कई बदलाव

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के बाद केलिकुंज आश्रम की व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए गए थे. आश्रम में दीक्षा देने का कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया था. टोकन के जरिए होने वाले दर्शन पर भी रोक लगा दी गई.

Advertisement

इसके अलावा, यमुना विहार कुंज बेलवान स्थित आश्रम में भक्तों को मिलने वाले दर्शन भी बंद कर दिए गए थे. आश्रम में सेवा दे रहे सेवादारों ने माइक के जरिए भक्तों को इन नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी थी. सेवादारों की वेशभूषा में भी बदलाव किया गया था. हालांकि, ये व्यवस्थाएं कब तक लागू रहेंगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

दरअसल, प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर की सुबह करीब 10:36 बजे मौत हो गई थी. दीपक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में वह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत से नीचे गिरते दिखाई दिए थे. घटना के बाद उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उनकी मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »