प्रयागराज महाकुंभ की भीड़ का चोरों-जेबकतरों ने उठाया फायदा! एक के पास से ही मिले ₹60 लाख के 90 मोबाइल, रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया

Prayagraj Mahakumbh में जहां एक ओर तमाम लोगों को करोड़ों रुपए की कमाई अपने रोजगार से हुई, तो वहीं चोरों और उठाईगीरों ने भीड़ का फायदा उठाया. इसका पता तब चला जब वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए एक चोर से महाकुंभ के दौरान चुराए गए 90 महंगे एंड्रॉयड फोन्स बरामद हुए.

Advertisement
वाराणसी कैंट स्टेशन पर चोर से 60 लाख रुपए के मोबाइल बरामद. वाराणसी कैंट स्टेशन पर चोर से 60 लाख रुपए के मोबाइल बरामद.

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी/प्रयागराज,
  • 07 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

प्रयागराज और वाराणसी में चल रहे महाकुंभ के दौरान जहां मेहनतकश लोग रोजगार से करोड़ों की कमाई कर रहे थे, वहीं चोरों और उठाईगीरों ने भी इस भीड़ का फायदा उठाया. इसका खुलासा तब हुआ जब वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RPF की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को 90 महंगे एंड्रॉयड फोन के साथ धर दबोचा. इन चोरी के फोन की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है.

Advertisement

वाराणसी कैंट जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बिहार के महराजगंज का निवासी रवि कुमार उर्फ गोलू चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. संदिग्ध हालत में पकड़े गए इस युवक के पास से महिला बैग और पिट्ठू बैग में छिपाए गए 90 महंगे मोबाइल और 1950 रुपए नगद बरामद हुए. पूछताछ में उसने कबूल किया कि ये फोन प्रयागराज और वाराणसी से चुराए गए थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है ताकि उनके असली मालिकों का पता लग सके. आरोपी से गहन पूछताछ जारी है ताकि यह पता चल सके कि उसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है.

पुलिस का मानना है कि महाकुंभ के दौरान ऐसी चोरी की घटनाएं संगठित तरीके से अंजाम दी गई होंगी.

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या यह चोरी का सिलसिला महाकुंभ में आए लोगों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश का हिस्सा था.

Advertisement

बरामद फोन की कीमत 60 लाख रुपए होने से यह मामला और गंभीर हो गया है. प्रशासन ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने के संकेत दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »