UP: छत्ते पर पत्थर लगते ही मधुमक्खियों का हमला, तीन दर्जन छात्राएं घायल

प्रयागराज के चंद्रशेखर आजाद पार्क में शैक्षिक भ्रमण पर आई कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. करीब तीन दर्जन छात्राएं घायल हुईं. सभी को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और घर भेज दी गई हैं.

Advertisement
मधुमक्खियों के हमले से कई छात्राएं घायल (Photo: Representational) मधुमक्खियों के हमले से कई छात्राएं घायल (Photo: Representational)

पंकज श्रीवास्तव

  • जयपुर ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

प्रयागराज में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर चंद्रशेखर आजाद पार्क आई थीं, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना में करीब तीन दर्जन छात्राएं घायल हो गईं.

जानकारी के अनुसार विद्यालय की छात्राएं शिक्षकों के साथ पार्क में घूमने आई थीं. बच्चे वहां खेल गतिविधियों में शामिल थे. इसी दौरान किसी ने पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया. इसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और छात्राओं पर हमला कर दिया.

Advertisement

मधुमक्खियों के छत्ते पर फेंका पत्थर

हमले के बाद पार्क में अफरा तफरी मच गई. छात्राएं दर्द से चीखने लगीं. शिक्षकों और मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और घायल छात्राओं को तुरंत स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी छात्राओं का उपचार किया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सुरक्षित घर भेज दिया गया. फिलहाल सभी छात्राएं खतरे से बाहर बताई जा रही हैं.

करीब तीन दर्जन छात्राएं हमले में घायल

इससे पहले कानपुर के उन्नाव में एक क्रिकेट अंपायर पर भी मधुमक्खियों के हमले की घटना सामने आई थी. प्रयागराज की इस घटना के बाद स्कूलों के शैक्षिक भ्रमण को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement