एसपी, दारोगा, STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट... पुलिसवालों ने कराई गोंडा की इस बिटिया की शादी; भाई की हत्या कर सामान लूट ले गए थे बदमाश

गोंडा जिले में बीती रात हुई एक शादी चर्चा में है. इसकी वजह है यूपी पुलिस, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल, दुल्हन के भाई की डेढ़ महीने पहले लुटेरों ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने लुटेरों के डर से शादी करने से इनकार कर दिया था.

Advertisement
गोंडा में पुलिसवालों ने कराई एक लड़की की शादी गोंडा में पुलिसवालों ने कराई एक लड़की की शादी

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा ,
  • 06 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात हुई एक शादी चर्चा में है. इसकी वजह है यूपी पुलिस, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल, दुल्हन के भाई की डेढ़ महीने पहले लुटेरों ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने लुटेरों के डर से शादी करने से इनकार कर दिया था. जब इस बात का पता अधिकारियों को चला तो उन्होंने गोंडा की इस बेटी की शादी का जिम्मा उठाने का ऐलान किया. स्थानीय पुलिस के साथ STF और यूपी महिला आयोग के लोग इस शादी में ना सिर्फ शरीक हुए बल्कि बढ़ चढ़कर अपना योगदान भी दिया. शादी का पूरा खर्चा STF, पुलिस, महिला आयोग, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह आदि ने उठाया.

Advertisement

आपको बता दें कि पूरा मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव का है. जहां यूपी STF, पुलिस, महिला आयोग से जुड़े लोगों ने गुरुवार को उदय कुमारी की शादी धूमधाम से कराई. इस शादी में गोंडा के SP विनीत जायसवाल अपनी पत्नी तन्वी जायसवाल संग पहुंचे. STF के सीओ और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीके शाही भी सुबह से डटे रहे. दूल्हा प्रदीप जब शाम को बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचा तो SP समेत तमाम पुलिसवालों ने बारात का स्वागत किया. मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही भी मौजूद रहीं. 

इस दौरान SP, STF CO डीके शाही, ASP पश्चिमी राधेश्याम राय समेत कई अधिकारी पगड़ी में नजर आए. वर्दी में सीओ तरबगंज और उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष ने दुल्हन के भाई का फर्ज निभाया. वो दुल्हन को स्टेज तक लेकर गए. जयमाल के बाद पहले दुल्हन की मां, फिर पुलिसवालों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया.  

Advertisement

दुल्हन की मां शकुंतला ने कहा कि मैंने ऐसा सोचा भी नहीं था कि मेरी बेटी की शादी इतनी धूमधाम से बड़े अधिकारियों के बीच होगी. सबने बहुत मदद की है. ये सब जुग-जुग जिएं यही दुआ है. बोलते-बोलते शकुंतला भावुक हो जाती हैं. देखें वीडियो- 

शादी में दुल्हन उदय कुमारी को खूब गिफ्ट मिले. किसी अधिकारी ने कैश दिया तो किसी ने गृहस्थी का सामान. कोई ऐसी चीज नहीं बची थी जो दुल्हन को ना दी गई हो. सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए. पूरी शादी में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. दुल्हन के भाई की हत्या कर दी गई थी, जबकि पिता का काफी पहले निधन हो चुका है.   

मालूम हो कि गोंडा के धन्नीपुरवा गांव में 24 अप्रैल को देवीदीन के घर में तीन बदमाश घुसे थे. बदमाश देवीदीन की बहन की शादी के लिए रखा सामान लूटकर ले जाने लगे, तो देवीदीन के छोटे भाई शिवदीन (22) ने बदमाशों का पीछा किया. जिसपर बदमाशों ने शिवदीन की गोली मारकर हत्या कर दी और सामान लूटकर फरार हो गए. इस घटना के बाद 5 मई को होने वाली शिवदीन की बहन की शादी टल गई थी. 

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश कुख्यात पासी गैंग से जुड़े हुए थे. 20 मई को पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भुर्रे को मार गिराया. उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. इसके बाद 22 मई को STF ने गैंग लीडर ज्ञानचंद्र पासी को भी ढेर कर दिया था. उसपर 70 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे. वहीं, मामले में चार अन्य आरोपियों को हाफ एनकाउंटर के बाद दबोचा लिया गया था. सातवें आरोपी ने सरेंडर कर दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »