बिजनौर: होटल से बरामद हुआ 25 किलो गोमांस, दो आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में भैंस के मांस की आड़ में गाय का मांस पका कर बेचने वाले होटल के मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल करते हुए बताया कि ज्यादा मुनाफ कमाने के लिए वो भैंस के मांस की जगह गाय का मांस पका कर बेच रहे थे. 

Advertisement
गोमांस बेचने वाले दो गिरफ्तार गोमांस बेचने वाले दो गिरफ्तार

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भैंस के मांस की आड़ में गाय का मांस पका कर बेचने वाले होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारा तो 25 किलो गाय का मास बरामद किया. मौके पर पुलिस ने वेटरनरी डॉक्टर को बुलाकर इसकी जांच कराई. तो पता चला कि पका हुआ मांस भी गाय का ही है. 

Advertisement

इस मामले पर एसपी ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि चांदपुर पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि कस्बे के अंदर कराल फाटक के पास सलार होटल में भैंस के मांस की जगह गाय के मांस को पकाकर बेचा जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने होटल पर जाकर छापेमारी की तो एक जगह पका हुआ और दूसरी जगह  बोरी के कट्टे में कच्चा गाय का मांस पड़ा हुआ था.  

गोमांस बेचने वाले दो गिरफ्तार 

पुलिस ने गोवंश अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ज्यादा मुनाफ कमाने के लिए उन्होंने भैंस के मांस की जगह गाय का मांस पका कर बेच रहे थे. 

Advertisement

गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज 

इस मामले पर एसपी ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दो गाय का मांस चांदपुर के पत्तियांपाड़ा निवासी अनीश की दुकान से खरीद कर लाए थे. अब पुलिस अनीस की भी तलाश में जुटी है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »