'सचिन को पापा मानते हैं बच्चे, अब मरना भी यहीं पसंद करूंगी...', पाकिस्तान से भारत आई सीमा ने कही दिल की बात

सचिन-सीमा की लव स्टोरी इन दिनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर को कोर्ट के आदेश के बाद जमानत मिल गई है. 'आजतक' से खास बातचीत में सीमा ने अपनी लव स्टोरी की कई बातें शेयर कीं. उसने कहा कि वो पाकिस्तान नहीं भारत में मरना पसंद करेगी.

Advertisement
सचिन और सीमा. सचिन और सीमा.

शम्स ताहिर खान

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

सचिन को ही पापा कहकर बुलाते हैं बच्चे. पाकिस्तान गई तो पत्थरों से पीटकर हमें मार डालेंगे. पाकिस्तान की बजाय मैं भारत में मरना पसंद करूंगी... ये शब्द हैं पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर की. जो सरहद की दीवार लांघकर अपने प्यार को पाने के लिए भारत आ गई हैं. 'आजतक' से खास बातचीत में सीमा अपने दिल की कई बातें कहीं.

Advertisement

बता दें, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन की लव स्टोरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. गैरकानूनी तरीके से भारत आने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अब सीमा हैदर को कोर्ट के आदेश पर जमानत मिल गई है.

इंटरव्यू में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसे भारत में ही रहने दें. पाकिस्तान वापस ना भेजा जाए. उसने कहा अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी जाएगी. पाकिस्तान जाने की बजाए अब वो यहीं मरना पसंद करेगी.

सीमा हैदर ने कहा, ''सचिन ने मुझे चारों बच्चों समेत अपनाया है. मेरा पहला पति गुलाम वीडियो जारी कर रहा है और बहला कर बुलाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन मैं उसके पास वापस नहीं जाना चाहती. क्योंकि गुलाम मुझे पीटता था और कई-कई बार तो वो मेरे चेहरे पर मिर्चियां फेंक देता था. इसी वजह से मैं बीते चार साल से गुलाम से अलग रह रही थी.''

Advertisement

जब सीमा से पूछा गया कि सचिन के प्यार में पड़ने के बाद उसने पहली बार भारत आने का कब सोचा तो उसने कराची से ग्रेटर नोएडा पहुंचने की पूरी कहानी बताई. सीमा हैदर ने कहा कि उसे सचिन ने ही हिंदी बोलना सिखाया और यहां की फिल्मों को देखकर भारत के बारे में जानकारी हासिल की. सीमा ने दावा किया कि उसने और सचिन ने इसी साल नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली थी.

सीमा ने बताया, ''मेरे बच्चे भी सचिन को ही पापा कहकर बुलाते हैं. वो भी सचिन से उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं. अब मैं सचिन के साथ ही रहना चाहती हूं. मुझे सचिन के परिवार ने भी अपना लिया है. वे मुझे ही बहू मानते हैं. मैंने सचिन के लिए हिंदू धर्म अपना लिया है और अब हम कोर्ट मैरिज करेंगे.''

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान में रह रहे सीमा के पहले पति गुलाम ने मोदी सरकार से पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है. पति के गुहार को लेकर सीमा ने कहा कि वो साल 2019 और 2020 के बाद से हैदर के संपर्क में नहीं है. वो बस बहाने बना रहा है. अगर वो वापस पाकिस्तान गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा. सीमा ने कहा कि अगर बच्चे जाना चाहें तो जा सकते हैं लेकिन वो भी मुझे छोड़कर नहीं जाएंगे.

Advertisement

साल 2014 में गुलाम से हुई थी सीमा की शादी
नोएडा पुलिस के मुताबिक, सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है. कागजातों के मुताबिक, उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी. शादी से तीन बच्चियां और एक लड़का पैदा हुआ. सबसे बड़ी लड़की की उम्र महज 7 साल है. गुलाम हैदर कराची में अपने परिवार के साथ रहता था और वहां पर टाइल्स लगाने का काम करता था. पुलिस के मुताबिक, 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था.

इसी बीच पबजी गेम खेलते हुए सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार होने के बाद वो उससे मिलने की कोशिश करने लगी. मार्च 2023 में उसकी ये कोशिश सफल हुई. सीमा इसी साल मार्च के महीने में कराची से निकली और फिर वह नेपाल के पास शाहजहां पहुंची. वहां से फिर वो काठमांडू पहुंची. सचिन ने भी ग्रेटर नोएडा से निकलकर काठमांडू के लिए बस पकड़ी और वहां जा पहुंचा. दोनों 7 दिनों तक काठमांडू के एक होटल में रुके रहे. 7 दिनों बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन ग्रेटर नोएडा लौट आया. 

कराची के ट्रैवल एजेंट ने की सीमा की मदद
जांच में इस बात खुलासा हुआ कि नेपाल टूर के दौरान ही सचिन और सीमा ने साथ रहने का मन बना लिया था. यही वजह थी कि नेपाल से वापस कराची लौटने के बाद सीमा ने सबसे पहले कराची में एक ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया. सीमा ने ट्रैवल एजेंसी से पूछा कि वह किस तरह से अपने चार बच्चों के साथ हिंदुस्तान जा सकती है. तब उसे पता चला कि नेपाल के रास्ते वह हिंदुस्तान बड़ी आसानी से दाखिल हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »