शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार थे 6 लोग, 5 की मौत

शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार 6 लोगों में से पांच की मौत हो गई. इनमें दंपती, महिला की बहन और दो बच्चे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

Advertisement
घटना स्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़. घटना स्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़.

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर,
  • 23 जून 2023,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें पति-पत्नी, साली और दो बच्चे शामिल थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 6:30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर रघुवीर, उनकी पत्नी ज्योति, साली जूली, जूली का एक साल का बच्चा और रघुवीर के दो बच्चों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे. इस दौरान दिलावरपुर गांव के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

Advertisement

बाल-बाल बची एक साल की बच्ची

वहीं, इस हादसे में जुली की एक साल की बच्ची उसके हाथों से छूटकर सड़क पर गिर गई थी. हालांकि उसकी जान बच गई. मामले में एसपी एस आनंद ने बताया कि आज सुबह दिलावरपुर गांव थाना सेरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर एक ही बाइक पर सवार 6 लोग जा रहे थे, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, पुलिस ने लोगों से अपील है कि बाइक पर दो लोगों से ज्यादा न बैठें. साथ ही गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर लगाएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »