यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के लिए अगले 24 घंटों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज रफ्तार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बारिश के साथ-साथ इन जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने की घटना भी होगी.

Advertisement
मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी (Photo- PTI) मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी (Photo- PTI)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बीती रात से जारी झमाझम बारिश ने जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है. रायबरेली, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर, बरेली और झांसी तक मौसम ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है.दर्जन भर से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं ताजा अपडेट... 

सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हवा के झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंचने की बहुत संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट की सूचना जारी की गई है. 

Advertisement

17 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सचेत ऐप के जरिए प्रदेश के 17 प्रमुख जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों को मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा गया है.

मूसलाधार बारिश की संभावना

पूर्वाधान के अनुसार प्रभावित जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार जताए गए हैं. तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने और आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है.

गरज-चमक के साथ चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ-साथ इन जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने की प्रक्रिया जारी रहेगी. मौसम की इस हलचल के बीच लोगों को खुले में जाने और आकाशीय बिजली से बचने की सलाह दी गई है. 

Advertisement

60 किमी/घंटा तक पहुंचेंगे झोंके

क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है. इतना ही नहीं, हवा के झोंके बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकते हैं, जिससे कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है. 

सचेत ऐप से मिली चेतावनी

प्राकृतिक आपदाओं और मौसम के खतरों से आगाह करने वाले सचेत ऐप पर यह अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि लोग मौसम की पल-पल की जानकारी पर नजर बनाए रखें. 

लखनऊ, प्रयागराज में बारिश जारी 

लखनऊ में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं. लखनऊ के आसपास के जिलों का भी यही हाल है. प्रमुख चौराहों पर चहल-पहल कम है. वहीं, प्रयागराज में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और ठंडी हवाओं से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही जलभराव से भी दो चार होना पड़ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »