27 सितंबर 2026 को रविवार होने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खोलने की बात कही गई है. हालांकि, AIBOA ने कर्मचारियों से रविवार को काम पर न आने को कहा है. ऐसे में बैंक खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर ग्राहकों में असमंजस बना हुआ है.