राजभर को बिन पेंदी का लोटा, धोखेबाज और भी बहुत कुछ...अतुल प्रधान ने क्या-क्या नहीं सुनाया 

सुभासपा के प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इस चक्कर में कई बार विवादित टिप्पणी भी कर दे देते हैं, लेकिन पहली बार उन्हें उनकी की भाषा में सपा विधायक अतुल प्रधान ने जवाब दिया है. सदन में धोखेबाज से लेकर बिन पेंदी का लोटा तक बता दिया.

Advertisement
ओम प्रकाश राजभर को अतुल प्रधान ने जमकर सुनाया (Photo-ITG) ओम प्रकाश राजभर को अतुल प्रधान ने जमकर सुनाया (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहते हैं. राजभर अपने विपक्षी नेताओं को खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं. सपा के साथ गठबंधन में थे तो उनके निशाने पर बीजेपी नेता रहा करते थे. अब जब से बीजेपी से साथ सरकार में हैं तो राजभर आए दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ हमलावर रहते हैं.

Advertisement

ओम प्रकाश राजभर ने 2019 में अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि  यदि भाजपा वाले वोट मांगने आएं, तो उन्हें दस-दस जूते मारें. इस बयान को लेकर राजभर के खिलाफ मऊ की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. गुरुवार को विधानसभा में यह मुद्दा उछला.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को रखा गया था. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा करते हुए राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. इसके बाद सपा के विधायक अतुल प्रधान सदन में खड़े हुए और फिर राजभर को 'बिन पेंदी लोटा' से लेकर धोखेबाज तक क्या कुछ नहीं सुनाया? राजभर को पहली बार इतनी खरी-खरी किसी नेता ने सुनाया? 

राजभर और अतुल प्रधान में नोक-झोंक
उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर हुए विशेष सत्र के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच तीखी बहस हो गई. सदन में राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया, जब राजभर ने अपने संबोधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी कर दी और कहा कि इन्होंने ओबीसी और मुसलमानों को भी धोखा किया है. अतुल प्रधान खड़े हुए और फिर राजभर के खिलाफ जमकर बयानबाजी, जिसके बाद राजभर और सपा नेता के बीच जमकर बहस हुई. 

Advertisement

राजभर ने कहा कि गाजीपुर की बेटी की मौत पर अखिलेश यादव राजनीति कर रहे हैं. जब कोई यादव समाज का व्यक्ति मऊ से लेकर कौशांबी तक बहन-बेटियों के साथ अत्याचार और दुराचार की घटनाएं करता है तो अखिलेश यादव उस पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं जाते? राजभर का इतना कहना कि सपा के तमाम विधायकों ने सदन में खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया. सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि राजभर से बड़ा धोखेबाज कौन है. पूरा देश जानता है कि इनके लिए सुबह भाजपा और शाम को सपा है.

राजभर को 'बिन पेंदी का लोटा, धोखेबाज' कहा
अतुल प्रधान ने ओम प्रकाश राजभर को विधानसभा में जमकर खरी-खरी सुनाई. राजभर को अतुल प्रधान ने राजनीतिक धोखेबाज से लेकर बिन पेंदी का लोटा तक करार दे दिया. इसके बाद यूपी विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. अतुल प्रधान ने ओपी राजभर के द्वारा पूर्व में पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया. राजभर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर जो भी अनर्गल बात कही ही, उसका तक जिक्र कर डाला, जिसे सुनकर बीजेपी नेता भी कशमकश में नजर आए.

सपा विधायक अतुल प्रधान ने ओम प्रकाश राजभर पर कड़ा रुख अपनाते हुए पलटवार किया. उन्होंने योगी सरकार में मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए. अतुल प्रधान ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि विभाग में लूट जैसी स्थिति बनी हुई है.

Advertisement

अतुल प्रधान ने कहा कि ये सबको धोखेबाज बताते रहते हैं, लेकिन इनसे बड़ा धोखेबाज कोई नहीं है. ये सुबह बीजेपी में होते हैं और शाम सपा में. इनका कोई दीन धर्म नहीं है. बिन पेंदी के लोटा हैं, जिधर पाते हैं, लोट जाते हैं. हालांकि, अतुल प्रधान के द्वारा राजभर की पीएम-सीएम को लेकर टिप्पणी की चर्चा की तो अपशब्दों को सदन की कार्यवाही से बाहर करने का निर्देश दिया गया.

राजभर को पहली बार किसी ने जमकर सुनाया
ओम प्रकाश राजभर हर रोज किसी न किसी नेता के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं, लेकिन पहली बार उन्हें उनकी भाषा में सपा विधायक अतुल प्रधान ने जवाब देने का काम किया है.बीजेपी और सपा दोनों की पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजभर विवादित बयान दे चुके हैं. राजभर ने दावा करते हुए कहा था कि भाजपा के कई बड़े नेताओं ने अपनी बेटियों-बहनों की शादी मुस्लिम परिवारों में की है, इसलिए उनका DNA एक है.

2025 में छात्रों को लेकर विवादित बयान बयान दिया था. राजभर के इस एक बयान से छात्रों में नाराजगी फैल गई, जिसके बाद छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतले जलाए. भगवान हनुमान को लेकरओम प्रकाश राजभर ने भगवान हनुमान को राजभर जाति का बताया था. राजभर ने भाजपा नेताओं को चेताते हुए कहा था कि अगर कोई सुभासपा की तरफ बुरी नजर रखेगा तो उसे पीलिया हो जाएगा. 2019 में बीजेपी नेताओं को वोट मांगने पर जूता से पीटने की बात कही थी. इस तरह राजभर के द्वारा दिए गए विवादित बयानों की लंबी फेहरिश्त है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement