दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आई है, जहां सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर एक युवती मेट्रो ट्रैक पर कूद गई. इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज 1 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायल युवती को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है.
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया कि घटना के बाद थाना फेस-1 पुलिस बल मौके पर तैनात है. युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है.
वहीं, शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती ने आखिर ये कदम क्यों उठाया? युवती की पहचान की जा रही है. पुलिस मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है.
भूपेन्द्र चौधरी