नोएडा: 23 साल की टीचर 16 साल के स्टूडेंट को लेकर फरार, सामने आई लव स्टोरी

Noida News: यूपी के नोएडा में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 22 साल की टीचर अपने नाबालिग स्टूडेंट के साथ फरार हो गई. इस मामले की शिकायत नाबालिग के पिता ने पुलिस से की है. पुलिस का कहना है कि सर्विलांस के जरिए दोनों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द ही खोज लिया जाएगा.

Advertisement
छात्र के साथ फरार हुई शिक्षिका. (Representational image) छात्र के साथ फरार हुई शिक्षिका. (Representational image)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोेएडा,
  • 18 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

यूपी के नोएडा में एक शिक्षिका को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह अपने 16 साल के नाबालिग स्टूडेंट के साथ फरार हो गई. अब छात्र के पिता ने थाना सेक्टर 113 में शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 123 की रहने वाली 22 साल की टीचर घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. टीचर के घर के सामने एक 16 साल का लड़का रहता है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का टीचर के पास पढ़ने के लिए जाता था. इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. आरोप है कि रविवार को दोनों घर से भाग गए. स्टूडेंट के पिता मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं. शिकायत में लड़के के पिता ने कहा है कि उनका 16 वर्षीय बेटा रविवार को करीब 1:30 बजे घर से आंटी के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा.

Advertisement

पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ दर्ज किया केस

नाबालिग छात्र के पिता ने पुलिस से कहा कि सामने रहने वाली 22 वर्षीय लड़की उसे बहला फुसलाकर ले गई है. लड़के के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, पता चला है कि लड़की युवती के पास पढ़ने जाता था. प्रेम प्रसंग की भी बाते सामने आई है. सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता लगाया जा रहा है. जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »