नोएडा बना UP का चुनावी केंद्र! मोदी-योगी और अखिलेश के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दांव

UP विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है और नोएडा इसका मुख्य केंद्र बनकर उभरा है. जेवर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हुंकार और दादरी में अखिलेश यादव की रैली के बाद अब निषाद पार्टी भी नोएडा के इंडोर स्टेडियम से अपना चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है.

Advertisement
निषाद पार्टी ने पश्चिमी यूपी में जनाधार बढ़ाने के लिए नोएडा को चुना केंद्र.(Photo:ITG) निषाद पार्टी ने पश्चिमी यूपी में जनाधार बढ़ाने के लिए नोएडा को चुना केंद्र.(Photo:ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

नोएडा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सियासत का केंद्र बनता जा रहा है. जेवर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनसभाओं के साथ-साथ दादरी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली के बाद अब निषाद पार्टी भी नोएडा से ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है.

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि निषाद पार्टी ने 5 अप्रैल को नोएडा के इंडोर स्टेडियम में एक बड़ी जनसभा आयोजित करने जा रही है. इस जनसभा को लेकर पार्टी ने पश्चिमी यूपी में व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. खास तौर पर मेरठ मंडल से हजारों लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Advertisement

गुर्जर समाज को साधने की तैयारी

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बताया कि इस जनसभा के जरिए पार्टी पश्चिमी यूपी में अपने जनाधार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. वहीं, समाजवादी पार्टी की तरह गुर्जर वोटरों को साधने के लिए गुर्जर समाज के लोगों को भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.

'जहां बीजेपी हारी, वहां हम लड़ेंगे'

डॉ. संजय निषाद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि निषाद पार्टी प्रदेश की करीब 10 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. संजय निषाद ने आगे यह भी कहा कि जहां-जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, उन सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

Advertisement

जेवर से दादरी तक रैलियों का सैलाब

बता दें कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा के दादरी में समाजवादी पार्टी ने एक बड़ी जनसभा समाजवादी समानता भाईचारा रैली का आयोजन किया था. जिसमें काफी भीड़ आई थी. उससे एक दिन पहले पहले प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था. अब निषाद पार्टी का नोएडा से चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है.

राजनीतिक रूप से यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नोएडा चुनाव का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां नोएडा में जान फूंकते दिख रहा है. बहरहाल, देखने वाली बात होगी नोएडा और पश्चिमी यूपी में वोटर्स किस पार्टी पर भरोसा जताते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement