नेपाल की बाढ़ का यूपी में खतरा: महाराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट, CM Yogi ने तैयारियों के दिए निर्देश

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंडक और नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
नेपाल में बाढ़ से यूपी में अलर्ट (Photo- PTI) नेपाल में बाढ़ से यूपी में अलर्ट (Photo- PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. भोटेकोशी नदी में पानी बढ़ने से उत्तर प्रदेश के महराजगंज और कुशीनगर जिलों में गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा बाढ़ आने की प्रबल संभावना बनी हुई है. संभावित खतरे को देखते हुए सीएम योगी ने स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने, लगातार निगरानी रखने और समय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना भी की है.

Advertisement

सीमावर्ती जिलों में अलर्ट और तैयारियां

नेपाल में आई तबाही के असर से यूपी के महराजगंज और कुशीनगर में बाढ़ की आशंका गहराई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन गंडक और नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रशासन को समय रहते सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता करने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी तैनात

नेपाल में आई आपदा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता काफी बढ़ा दी गई है. एसएसबी (SSB) ने 11 रेस्क्यू एंड रिलीफ टीमों को तैयार रखा है, जबकि 7 अतिरिक्त टीमें स्टैंडबाय पर रखी गई हैं. घाघरा-कर्णाली और नारायणी नदी बेसिन से जुड़े संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है तथा सीमा पर तैनात बटालियनें स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं.

Advertisement

नेपाल में भीषण तबाही और तलाश जारी

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक 105 भारतीय पर्यटकों सहित 384 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ में 8 लोगों की मौत की खबर है और 13 जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है. नेपाल में 15 हेलीकॉप्टरों के जरिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »