अयोध्या में निर्वस्त्र मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया रेप और हत्या का आरोप

परिजनों ने पहले ही पुलिस को युवती की गुमशुदगी की खबर दी थी. आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सुबह जब परिजनों को खेतों में खून से सने कपड़े मिले, तो उनका शक पुख्ता हो गया. उसके बाद गांव के बाहर नाले के पास युवती का शव मिला.

Advertisement
अयोध्या में एक युवती का शव मिला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) अयोध्या में एक युवती का शव मिला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • अयोध्या,
  • 01 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

अयोध्या के एक गांव में 22 वर्षीय दलित युवती की निर्वस्त्र शव मिलने के मामले ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है. युवती शुक्रवार शाम से लापता थी और आज सुबह उसका शव गांव के बाहर एक नाले के पास मिला. परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है.

दरअसल, परिजनों ने पहले ही पुलिस को युवती की गुमशुदगी की खबर दी थी. आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सुबह जब परिजनों को खेतों में खून से सने कपड़े मिले, तो उनका शक पुख्ता हो गया. उसके बाद गांव के बाहर नाले के पास युवती का शव मिला.

Advertisement

पीड़िता के पिता ने बताया, "हमें करीब 12 बजे पता चला कि हमारी बेटी के कपड़े खेतों में पड़े हैं. जब वहां पहुंचे तो हमने उन्हें पहचान लिया. फिर किसी ने बताया कि स्कूल में भी खून पड़ा है. तब हमें यकीन हो गया कि हमारी बेटी को मार डाला गया. हम पुलिस से इंसाफ चाहते हैं. जिसने यह घिनौना अपराध किया है, उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए."

पुलिस अधिकारी सीईओ आशुतोष तिवारी ने कहा, "22 वर्षीय लड़की की गुमशुदगी की शिकायत हमें मिली थी. हमने तलाशी अभियान चलाया और शव बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी." 

दूसरी ओर, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ आश्वासन ही दिया है, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है. इस घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश है. लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. 

Advertisement

इस घटना को लेकर भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने भी गहरी चिंता जताई है. चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट किया कि यह समाज में व्याप्त असुरक्षा और अमानवीयता को खौफनाक तरीके से उजागर करता है. उन्होंने मांग की है कि इस जघन्य अपराध पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए.

अखिलेश यादव ने भी घटना को दुखदायी बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की. साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी उठाई.

(रिपोर्ट- मयंक शुक्ला)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »