नागिन से खिलवाड़ में गई जान! नशे में धुत दिव्यांग को कई बार डसा, शाहजहांपुर का खौफनाक वीडियो वायरल

यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक दिव्यांग युवक को जहरीली नागिन से खेलना भारी पड़ गया. गांव के एक घर से नागिन को पकड़ने के बाद युवक शराब के नशे में उससे तमाशा दिखाने लगा. नागिन द्वारा कई बार डसे जाने से उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
नशे में नागिन से खिलवाड़ कर रहा था उमेश (Photo- Screengrab) नशे में नागिन से खिलवाड़ कर रहा था उमेश (Photo- Screengrab)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर ,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 40 वर्षीय दिव्यांग युवक उमेश की जहरीली नागिन के डसने से मौत हो गई. गांव के एक घर में जहरीली नागिन निकलने पर उमेश उसे पकड़ने गया था. नागिन को बोरी में बंद करने के बजाय शराब के नशे में धुत उमेश उसके साथ खेलने लगा और लोगों को तमाशा दिखाने लगा. इस दौरान नागिन ने उसके हाथ पर कई बार डस लिया. हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

सांप पकड़ने में माहिर था उमेश

मृतक उमेश सांपों को पकड़ने का काम करता था और इस काम के लिए 1 हजार से 2 हजार रुपये लेता था. सांप पकड़ने के बाद वह उन्हें बोरी में बंद करके अपने साथ ले जाता था और अक्सर उनके साथ खेला करता था. गांव के घर में नागिन निकलने पर ग्रामीणों ने उसे ही बुलाया था.

शराब के नशे में दिखाता रहा तमाशा

नागिन को पकड़ने के बाद उमेश शराब के नशे में होने के कारण उसके खतरे को भांप नहीं सका. वह नागिन के साथ काफी देर तक खेलता रहा और लोगों को तमाशा दिखाता रहा. इसी दौरान नागिन ने उसे हाथ पर कई बार काट लिया, लेकिन नशे के कारण वह खेलता रहा, जिससे जहर पूरे शरीर में फैल गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, वीडियो वायरल

Advertisement

हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उमेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि चांदुपुर पड़री गांव के 40 वर्षीय उमेश को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है, जबकि सांप से खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »