UP: मदरसे में नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म, 70 साल का मौलाना गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मुजफ्फरनगर के एक मदरसे की हकीकत उजागर कर दी. डेढ़ साल पुरानी घटना सामने आने के बाद नाबालिग छात्र ने परिजनों को आपबीती बताई. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जांच शुरू की.

Advertisement
कुकर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार (Photo: PTI) कुकर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार (Photo: PTI)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे के एक 70 साल के मौलाना की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में मौलाना एक नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी मौलाना का नाम इकबाल है और वह तावली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. यह घटना 7 सितंबर 2024 की है, जब मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ जबरदस्ती गलत काम किया गया था. उस समय किसी शख्स ने चोरी छिपे इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, लेकिन यह वीडियो लंबे समय तक सामने नहीं आया.

मदरसे में नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म 

करीब डेढ़ साल बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब इस घटना का खुलासा हुआ. वीडियो के सामने आते ही पीड़ित छात्र के परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी मिली. जब उन्होंने बच्चे से इस बारे में बात की, तो उसने अपनी आपबीती बताई. छात्र ने कहा कि मौलाना ने उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया था और उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके साथ बुरा होगा. इसी डर की वजह से वह अब तक चुप रहा.

Advertisement

परिजनों ने बिना देरी किए शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया और पोक्सो तथा बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बुजुर्ग मौलाना नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म करता नजर आ रहा था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित और आरोपी की पहचान की. पीड़ित के पिता से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने आरोपी मौलाना को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement