मुरादाबाद: दूल्हे उस्मान ने बुलडोजर पर निकाली बारात, हवा में उड़ाए सिगरेट के छल्ले, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

मुरादाबाद के उमरी कला गांव में एक दूल्हे को बुलडोजर पर बारात निकालना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें दूल्हा सिगरेट के छल्ले उड़ाते और बाराती चलते बुल्डोजर पर नाचते दिख रहे हैं, पुलिस ने जेसीबी गाड़ी की पहचान कर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
अपनी ही बारात में सिगरेट पी रहा था उस्मान (Photo- Screengrab) अपनी ही बारात में सिगरेट पी रहा था उस्मान (Photo- Screengrab)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव में दूल्हे उस्मान ने अपने दोस्तों और बारातियों के साथ बुलडोजर पर सवार होकर अनोखी बारात निकाली. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे वायरल वीडियो में दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता और डीजे की धुन पर हुड़दंग मचाता दिखाई दे रहा हैबुलडोजर  सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक इस स्टंट में एक दर्जन से अधिक बाराती चलते बुलडोजर पर खड़े होकर नाच रहे थे. इंस्पेक्टर कांठ ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जेसीबी गाड़ी की पहचान की और अब पुलिस उसका चालान काट रही है.

Advertisement

बुलडोजर  पर दूल्हे का स्वैग, सिगरेट के छल्ले उड़ाते वीडियो वायरल

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा उस्मान अपने करीबी दोस्तों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से पर शान से बैठा नजर आ रहा है. एक वीडियो में वह हाथ में सिगरेट थामे कश खींचकर धुएं के छल्ले बनाता दिख रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में बुलडोजर पर ही डीजे की तेज धुन बज रही है, जिस पर दूल्हा और उसके साथी जमकर थिरक रहे हैं.

चलते बुलडोजर पर डांस, लोगों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

उमरी कला गांव से निकली इस बारात का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक बाराती बुलडोजर पर ऊपर तक चढ़कर मस्ती कर रहे हैं. कई लोगों ने इस तरह चलते हुए बुलडोजर पर खड़े होकर नाचने और हुड़दंग मचाने को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक बताया है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisement

पुलिस ने जेसीबी को किया चिन्हित, अब भुगतना होगा अंजाम

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई. इस पूरे मामले पर जब इंस्पेक्टर कांठ से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बारात में इस्तेमाल की गई इस जेसीबी गाड़ी की पूरी तरह से पहचान कर ली गई है. नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इस गाड़ी के खिलाफ चालान की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »