'शादी के 9 साल और संतान का सुख नहीं...',पति ने पत्नी का गला काटकर दे दी जान

मुरादाबाद के जंगल में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मझोला थाना क्षेत्र के सोनकपुर ओवरब्रिज के पास जंगल में दोनों की लाशें बरामद हुईं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी की गला काटकर हत्या की और इसके बाद खुद को चाकू मारकर जान दे दी.

Advertisement
पति ने पत्नी का गला काटकर दे दी जान (Photo: itg) पति ने पत्नी का गला काटकर दे दी जान (Photo: itg)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया. मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम पुलिस चौकी के अंतर्गत सोनकपुर ओवरब्रिज के पास जंगल में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस के अनुसार, पति ने पहले पत्नी की गला काटकर हत्या की और उसके बाद खुद के पेट में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

Advertisement

पत्नी को बहाने से ले गया जंगल में

मृतक पति की पहचान विनोद उर्फ विक्की और पत्नी की पहचान ममता के रूप में हुई है. दोनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव, नवीन नगर के निवासी थे. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे विनोद अपनी पत्नी को ससुराल होली मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन वह उसे ससुराल ले जाने के बजाय सोनकपुर ओवरब्रिज के पास जंगल में ले गया, जहां इस वारदात को अंजाम दिया. घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को मृतक की बाइक भी बरामद हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

9 साल तक संतान न होने पर विवाद

परिवार के अनुसार, शादी के 9 साल बाद भी दंपति को संतान नहीं हुई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. मृतका के परिजनों का आरोप है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था और इसी सिलसिले में बिहार भी गया था, लेकिन शादी नहीं हो पाई. मृतका ने अपनी मां को बताया था कि संतान न होने को लेकर पति अक्सर मारपीट करता था और दूसरी शादी की बात करता था. परिजनों का कहना है कि पत्नी ममता उसके इरादों के आड़े आ रही थी.

Advertisement

पत्नी की हत्या फिर आत्महत्या

कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी मुरादाबाद के मुताबिक, इंस्पेक्टर मझोला को काशीराम कॉलोनी के पास एक युवक शव और कुछ दूरी पर उसकी पत्नी का शव मिला था. जांच करने पर पता चला कि विनोद ने पहले अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर हत्या की, फिर खुद को भी चाकू मार लिया. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement