चलती बाइक पर छोड़ा हैंडल, हाईवे पर दुल्हन बनकर युवती ने किए खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दुल्हन के लिबास में बाइक चलाते हुए रील्स बनाने वाली युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में युवती कई बार बाइक का हैंडल छोड़कर स्टंट करती दिखाई दे रही है. यह रील्स ITZ Tuba नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट किए गए हैं. लोग अब इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
दुल्हन बन हाईवे पर युवती ने बनाई खतरनाक रील्स. (Photo: Jagat Gautam/ITG) दुल्हन बन हाईवे पर युवती ने बनाई खतरनाक रील्स. (Photo: Jagat Gautam/ITG)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवती द्वारा दुल्हन की ड्रेस पहनकर बाइक चलाते हुए रील्स बनाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती कभी चलती बाइक का हैंडल छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही है, तो कभी गानों पर एक्सप्रेशन देते हुए रील्स शूट कर रही है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती अलग-अलग ब्राइडल आउटफिट पहनकर हाईवे पर बाइक चला रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कई दिनों के दौरान शूट किए गए हैं. वीडियो फेसबुक पर ITZ Tuba नाम के पेज से पोस्ट किए गए हैं, जहां करीब 1.93 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.

Advertisement

रील्स के दौरान युवती के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद रहता है, जो दूसरी बाइक पर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हाईवे पर गुजर रहे दूसरे वाहन चालक भी युवती की ओर ध्यान देने लगते हैं, जिससे सड़क पर हादसे का खतरा बढ़ सकता था.

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई दिनों तक शूट हुए वीडियो

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि युवती कई बार चलती बाइक पर हैंडल छोड़ देती है और स्टंट करती दिखाई देती है. इस तरह की हरकतें उसकी अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकती हैं.

हैरानी की बात यह भी है कि हाईवे पर जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है, इसके बावजूद कई दिनों तक इस तरह की रील्स बनती रहीं और किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement

वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग तेज

बता दें, कि इससे पहले भी मुरादाबाद पुलिस खतरनाक तरीके से रील्स बनाने वाले कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है. अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement