उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीजेपी विधायक की गाड़ी कीचड़ में फंसी! रेलवे अंडरपास में अटके रत्नाकर मिश्रा, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से निकाला बाहर

मिर्जापुर के अकोढ़ी ग्रामसभा स्थित रेलवे अंडरपास में बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा की गाड़ी कीचड़ में फंस गई. काफी कोशिशों के बाद भी गाड़ी नहीं निकली तो गांव वालों ने ट्रैक्टर की मदद से उसे बाहर निकाला. विधायक क्षेत्र भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई.

Advertisement
मिर्जापुर के रेलवे अंडरपास में कीचड़ में फंसी विधायक की गाड़ी (Photo: ITG) मिर्जापुर के रेलवे अंडरपास में कीचड़ में फंसी विधायक की गाड़ी (Photo: ITG)

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रेलवे अंडरपास की कीचड़ भरी सड़क बीजेपी विधायक की गाड़ी पर भारी पड़ गई. नगर विधानसभा से विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार अकोढ़ी ग्रामसभा के रेलवे अंडरपास में फंस गई. काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी गाड़ी नहीं निकली तो आखिर में गांव वालों ने ट्रैक्टर की मदद से उसे बाहर निकाला. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

यह घटना उस समय हुई जब विधायक रत्नाकर मिश्रा अपने क्षेत्र का दौरा करने के बाद वापस लौट रहे थे. रास्ते में अकोढ़ी ग्रामसभा का रेलवे अंडरपास पड़ता है, जहां से गुजरते समय उनकी गाड़ी कीचड़ में धंस गई.

ड्राइवर ने गाड़ी को निकालने के लिए कई बार आगे पीछे करके कोशिश की, लेकिन पहिए कीचड़ में और गहरे धंसते चले गए. आसपास खड़े लोग यह नजारा देखकर मौके पर जुट गए और मदद के लिए आगे आए.

जब हाथों से गाड़ी को धक्का देकर निकालना मुमकिन नहीं हुआ, तो गांव के लोगों ने पास से एक ट्रैक्टर मंगवाया. ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर गाड़ी को धीरे धीरे खींचा गया और तब जाकर विधायक की गाड़ी कीचड़ से बाहर निकल सकी. इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह अंडरपास उनके लिए रोजाना की मुसीबत बन चुका है. हल्की सी बारिश होते ही यहां पानी भर जाता है और सड़क दलदल जैसी हो जाती है. आए दिन इस अंडरपास में राहगीरों और वाहनों के फंसने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि जब खुद विधायक की गाड़ी इस हाल में फंस गई तो आम लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »