डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने की अंतिम संस्कार की तैयारी... फिर भांजे का हाथ पकड़ कैसे जाग उठीं 65 वर्षीय शीला देवी?

आगरा की श्रीनगर कॉलोनी में मृत घोषित 65 वर्षीय शीला देवी 30 घंटे बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जीवित हो गईं. उन्होंने भांजे का हाथ पकड़ा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement
एम्बुलेंस से उतारते ही चलने लगी महिला की सांसें (Screengrab) एम्बुलेंस से उतारते ही चलने लगी महिला की सांसें (Screengrab)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

यूपी के आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जिस 65 वर्षीय महिला को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, उसी महिला के शरीर में करीब 30 घंटे बाद अचानक हलचल होने लगी. परिजनों का दावा है कि महिला ने अपने भांजे का हाथ भी पकड़ लिया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये घटना कोई चमत्कार है या डॉक्टरों की चूक का नतीजा.

Advertisement

मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी का है. यहां रहने वाली 65 वर्षीय शीला देवी की मंगलवार तड़के तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था. परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनका शव बरेली से आगरा लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं. घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया था और अंतिम संस्कार का पूरा सामान भी मंगाया जा चुका था.

रात में घर के बाहर लगा जमावड़ा

इसी बीच, करीब 30 घंटे बाद अचानक महिला के शरीर में हलचल होने लगी. परिजनों के मुताबिक शीला देवी ने अपने भांजे का हाथ पकड़ लिया, जिसे देखकर घर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. पहले तो किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब महिला के शरीर में लगातार हरकत दिखाई दी तो परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे.

Advertisement

महिला के जीवित होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. देखते ही देखते श्रीनगर कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस घटना को चमत्कार के रूप में देख रहा है.

हालांकि, इस मामले में चिकित्सकीय दृष्टि से क्या परिस्थितियां रहीं और महिला को पहले किन आधारों पर मृत घोषित किया गया था, यह जांच का विषय है. फिलहाल शीला देवी का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »