यूपी के महोबा में पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, दो मौतों से घर में पसरा मातम

यूपी के महोबा में चचेरे भाई-बहन का शव जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला तो हड़कंप मच गया. शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई. फौरन पुलिस को सूचना दी गई जिसने शवों को नीचे उतारा. प्रथम दृष्ट्या इसे सुसाइड केस माना जा रहा है.

Advertisement
महोबा में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला जोड़ा महोबा में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला जोड़ा

नाह‍िद अंसारी

  • महोबा ,
  • 19 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में नाबालिग लड़के और लड़की का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस नाबालिग जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. दो मौतों से इलाके में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. 

Advertisement

बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बारात पहाड़ी गांव का है. जहां पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक पेड़ से नाबालिग जोड़े का शव लटका हुआ मिला. बताया गया कि दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई-बहन हैं. गांव में रहने वाले शिवकरण कुशवाहा का 17 वर्षीय पुत्र किशोर और 16 वर्षीय लड़की का गांव के बाहर पेड़ से एक साथ लटका हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई. 

परिजन बताते हैं कि दोनों ही एक ही कॉलेज में 11 वीं में पढ़ते थे. साथ में ही कॉलेज पढ़ने आते-जाते थे. दोनों के बीच कब और कैसे नजदीकी हुई यह किसी को नहीं पता. उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. कुछ दिन पूर्व परिवार को मृतकों के दोस्तों से जानकारी मिली थी कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं और वो घर से भागने की फिराक में हैं. 

Advertisement

घर वाले पूजा में गए थे, इधर दोनों घर से हुए फरार

हालांकि, इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं लेकिन दबी जुबान इतना जरूर बता रहे हैं कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. जिसकी भनक परिवार को देर से लगी. बीती रात घर के बाहर नवरात्रि पर्व पर देवी पंडाल में सभी लोग भजन कीर्तन कर रहे थे. इसी दौरान रात के समय दोनों अचानक गायब हो गए. 

जब परिवार के लोग खाना खाने बैठे तो दोनों ही घर से नदारद थे. ऐसे में सभी ने खोज खबर की. गांव में तलाशा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई. परिवार ने शहर कोतवाली पुलिस को दोनों की गुमशुदगी की जानकारी दी लेकिन रात भर किसी का कोई पता नहीं चल पाया. 

सुबह जब गांव के लोग खेत के लिए निकले दोनो को फांसी के फंदे पर लटका पाया. मृतकों के चचेरे भाई ने दोनों को गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए. दोनों रस्सी पर लटके हुए थे. उसने सूचना परिवार को दी जहां परिजन सहित देखते ही देखते पूरा गांव मौके पर इकट्ठा हो गया. 

नाबालिग प्रेमी जोड़े के लटके होने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस द्वारा दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल, पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है.   एक ही परिवार में एक साथ दो मौत होने से परिवार में मातम है. 

Advertisement

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव के बाहर फांसी के फंदे से लटके नाबालिग  चचेरे भाई-बहन का शव मिला है,जो एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे. आत्महत्या करने के पीछे की क्या वजह है इसकी जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू से जांच कर आगे कार्यवाही करेगी. शवों का पोस्टमार्टम पैनल की मौजूदगी में कराया जा रहा है जिसकी वीडियो ग्राफी कराई जा रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »