मेरठ: कुकर्म का विरोध करने पर किशोर की हत्या... ईंटों के बीच एक घर से बरामद हुआ शव

मेरठ के सरधना कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 16 वर्षीय किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, हत्याकांड में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है.

Advertisement
मेरठ में युवक की गला दबाकर हत्या (फोटो- ITG) मेरठ में युवक की गला दबाकर हत्या (फोटो- ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 13 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के सरधना कस्बे में दो दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव शनिवार को मिला. पुलिस ने बताया कि किशोर की गला दबाकर हत्या की गई थी. मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को घर में ही ईंटों के बीच छिपा दिया.

Advertisement

एसपी देहात राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक और आरोपी एक ही मोहल्ले के निवासी हैं. दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे. आरोपी असद ने किसी बहाने से किशोर को घर से बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की. वहीं, विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: 'पिता-पुत्री में थी जबरदस्त बॉन्डिंग...', राधिका मर्डर केस में पूर्व कोच के चौंकाने वाले दावे

परिवार को गुमराह करने लिए भेजा फिरौती का मैसेज

हत्या को छिपाने और परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के मोबाइल से उसके परिवार को फिरौती की मांग वाला मैसेज भी भेजा. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और छानबीन के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

Advertisement

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. साथ ही मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब मामले शामिल में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »