मॉडल को हीरोइन बनाने दिल्ली से मुंबई ले गया, 10 साल रेप किया, 60 लाख ठगे

मेरठ के सरधना क्षेत्र की एक हिंदू मॉडल ने मुस्लिम युवक वासिल पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसे मॉडलिंग का सपना दिखाकर मुंबई में संबंध बनाए गए और 50–60 लाख रुपये भी लिए गए. तीन बार गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप भी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
लड़की ने कमाकर लड़के को दिया, 2017 में प्रेग्नेंट हुई. Photo ITG लड़की ने कमाकर लड़के को दिया, 2017 में प्रेग्नेंट हुई. Photo ITG

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST

मेरठ के सरधना कस्बे की एक हिंदू मॉडल ने क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. युवती ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ लव जिहाद की साजिश, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, तीन बार गर्भपात कराने तथा 50 से 60 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी दिल्ली से मुंबई ले गया.

Advertisement

पीड़िता आजाद नगर, सरधना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2015 में वह मॉडलिंग के लिए दिल्ली और बाद में मुंबई गई थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल से हुई, जो मॉडलिंग के क्षेत्र में ही कार्य करता था. आरोप है कि वासिल ने एक्टर बनाने के सपने दिखाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए.

कमाकर लड़के को दिया
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2016 से दोनों मुंबई में साथ रहने लगे. इस दौरान उसने मॉडलिंग से अच्छी आय अर्जित की, जिसका बड़ा हिस्सा वासिल और उसके परिवार की जरूरतों पर खर्च होता रहा.

साल 2017 में किया प्रेग्नेंट
वर्ष 2017 में गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने समाज में बदनामी का हवाला देकर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया. आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर उससे तीन बार गर्भपात कराया गया.

Advertisement

60 लाख रुपये ठग लिए
महिला का कहना है कि वह वर्षों तक आरोपी और उसके परिवार पर विश्वास करती रही तथा अपनी मेहनत की कमाई भी उन्हें देती रही. आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 50 से 60 लाख रुपये लिए गए.

किसी और लड़की से की शादी
पीड़िता के अनुसार 21 मई 2026 को वह आरोपी के घर पहुंची और करीब 15 दिन वहीं रही. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों से उसे पता चला कि वासिल की शादी पहले ही मेहविश नामक युवती से हो चुकी है. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

हिंदू धर्म से है इसलिए शादी नहीं कर सकता
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने उससे कहा कि वह हिंदू धर्म से है, इसलिए उससे शादी नहीं की जा सकती थी. यदि वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लेती तो शादी संभव हो सकती थी. पीड़िता ने इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना सरधना में एक तहरीर प्राप्त हुई जिसमें थाना सरधना की रहने वाली युवती ने बताया कि जब वह 2015 में सरधना से मुंबई गई थी मॉडलिंग के लिए . तब सरधना के क्षेत्र के ही एक वासिल पुत्र यामीन से उसकी मुलाकात मुंबई में हुई थी. जहां पर शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए गए और इसे कुछ पैसे भी लिए गए . इसमें आज शिकायत के तहरीर दी है. जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »