सड़क से रेंगता हुआ घर के दरवाजे तक पहुंचा अजगर... मेरठ के गांव में मचा हड़कंप, देखें वायरल वीडियो

Meerut News: मेरठ के भावनपुर स्थित हसनपुर कदीम गांव में सड़क पर विशालकाय अजगर आने से अफरा-तफरी मच गई. मकान में घुस रहे अजगर को वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर हस्तिनापुर सेंचुरी में छोड़ा.

Advertisement
खेतों से निकलकर रिहायशी इलाके में आया 12 फीट लंबा अजगर.(Photo:ITG) खेतों से निकलकर रिहायशी इलाके में आया 12 फीट लंबा अजगर.(Photo:ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

मेरठ के हसनपुर कदीम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया. भारी-भरकम अजगर सड़क के बीचों-बीच रेंगता हुआ एक मकान के मुख्य द्वार तक पहुंच गया और अंदर घुसने का प्रयास करने लगा. अजगर को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने मिलकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे हस्तिनापुर वन सेंचुरी क्षेत्र में छोड़ दिया गया

Advertisement

जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम में शुक्रवार को एक अजगर के निकल आने से हड़कंप मच गया. अजगर खेतों में दिखाई दिया था. लेकिन वह खेतों से निकलकर आवासीय घरों की ओर आ गया और एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था.

ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को एक जगह घेर लिया और उसे काबू करने का प्रयास किया. 

विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. अजगर के आकार को देखकर लोग सहम गए. कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से अजगर का वीडियो भी बना लिया. देखें VIDEO:- 

अजगर की मौजूदगी के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित रही.

ग्रामीणों ने अजगर को मकान के मुख्य द्वार से बाहर किया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को रेस्क्यू कर लिया. अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने  राहत की सांस ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »