भीख नहीं दी तो भिखारी ने काट दी महिला की नाक, गोवर्धन परिक्रमा के दौरान हैरान करने वाली वारदात

मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा कर रही करीब 30 वर्षीय महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर उसकी नाक काट दी. महिला मोनिका परिक्रमा के दौरान गोवर्धन पहाड़ी की तलहटी में थी, तभी आरोपी ने उससे भीख मांगी. महिला के नजरअंदाज करने पर उसने हमला कर दिया.

Advertisement
महिला की नाक काटने की घटना से मची सनसनी. (Photo: Representational ) महिला की नाक काटने की घटना से मची सनसनी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन पहाड़ी की परिक्रमा कर रही करीब 30 वर्षीय महिला पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर दिया. आरोपी ने पहले महिला से भीख मांगी. लेकिन महिला ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और परिक्रमा करती रही. आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अचानक महिला पर हमला कर उसकी नाक काट दी. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

Advertisement

मुंबई की रहने वाली हैं मोनिका
पुलिस के मुताबिक घटना गोवर्धन पहाड़ी की तलहटी में हुई. महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है और पिछले करीब छह महीने से गोवर्धन में रह रही है. वह नियमित रूप से गोवर्धन पहाड़ी की परिक्रमा करती थी.

बताया जा रहा है कि परिक्रमा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति महिला के पास पहुंचा और उससे भीख मांगने लगा. महिला ने उसे अनदेखा कर दिया. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर हमला किया और उसकी नाक काट दी. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि महिला की नाक पर गहरी चोट आई है और उसका इलाज कराया जा रहा है.

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »