प्रेमी से बात करने के दौरान शोर मचाता था मासूम बेटा, मां ने मार डाला; 1 महीने बाद पति ने ऐसे पकड़ा

मथुरा के छौली गांव में 32 वर्षीय रुचि जिंदल ने प्रेमी से बात करने के दौरान रो रहे तीन साल के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी. उसने बीमारी का बहाना बनाकर शव दफना दिया. एक महीने बाद पति द्वारा फोन पर बात सुनते ही खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ.

Advertisement
मथुरा में रुचि जिंदल पर बेटे की हत्या का आरोप (Photo- Screengrab) मथुरा में रुचि जिंदल पर बेटे की हत्या का आरोप (Photo- Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

यूपी के मथुरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मां जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर दिया. दरअसल, यहां थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में एक महिला ने अपने मासूम बेटे का सिर्फ इसलिए गला घोंट दिया क्योंकि वह प्रेमी से बात करने में बाधक बन रहा था. इतना ही नहीं उसने घरवालों को इसे सामान्य बताया और शव का अंतिम संस्कार करवा दिया. लेकिन घटना के बाद महीने भर पति ने उसे प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. आइये जानते हैं ये खौफनाक कहानी...

Advertisement

आपको बता दें कि मथुरा जिले में थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में 28 जून को 32 वर्षीय रुचि जिंदल ने अपने तीन साल के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि पति कृष्ण मुरारी गुप्ता की गैरहाजिरी में महिला प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी और बच्चे के लगातार रोने से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. रुचि ने इसके बाद बीमारी और दवा का बहाना बनाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया. मामले का खुलासा 27 जुलाई को पति द्वारा पत्नी की बात सुनने और कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर हुआ.

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी महिला रुचि ने अपने पति को फोन कर बच्चा बीमार होने की झूठी बात कही. जब परिजन बच्चे को सिम्स अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार ने पोलियो ड्राप के बाद मौत होने की आशंका में शव को दफना दिया. उधर, रुचि भी इसे बीमारी की वजह से हुई मौत बता रही थी. मगर एक महीने बाद पति ने महिला को प्रेमी से घटना का जिक्र करते सुन लिया. जिससे उसका भंडाफोड़ हो गया.  

Advertisement

महिला के परिजनों ने पुलिस की मदद से कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो रुचि और उसके प्रेमी के बीच लंबी बातचीत का पता चला. परिजनों के सामने सच कबूलने के बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई. आखिर में पुलिस ने बलदेव थाने में गैर-इरादतन हत्या की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया. सीओ महावन संजीव कुमार राय के अनुसार, शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. 

---- समाप्त ----
एजेंसी इनपुट के साथ

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »