मथुरा: 24 वर्षीय युवक ने 4 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर का घोंटा गला, फिर खुद की भी दे दी जान

मथुरा में एक युवक ने 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी और महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगा कर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

Advertisement
लिव-इन पार्टनर को मारने के बाद युवक ने दी जान. (Photo: Representational ) लिव-इन पार्टनर को मारने के बाद युवक ने दी जान. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

मथुरा के वृंदावन में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक यह जोड़ा पिछले दो सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. हालांकि, उनके रिश्ते में तब तनाव आ गया जब महिला ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.

Advertisement

सर्किल ऑफिसर (सदर) प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि राधिका (28) नाम की महिला अपने पति से तलाक के बाद दुर्गापुरम कॉलोनी में सुभाष ठाकुर नाम के युवक के साथ एक किराए के कमरे में रह रही थी. किसी बात पर अनबन होने के बाद, राधिका ने कुछ दिन पहले ही ठाकुर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें उसने ठाकुर पर छेड़छाड़ और पीछा करने (stalking) का आरोप लगाया था.

पहले पत्नी का घोंटा गला, फिर खुद लगा ली फांसी
इससे गुस्सा होकर ठाकुर ने कथित तौर पर राधिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली. इस घटना का पता शनिवार रात को तब चला, जब राधिका की बहन अनीता ने उसे कई बार फोन करने की कोशिश की. लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद अनीता ने पड़ोसियों से राधिका को जाकर देखने के लिए कहा.

Advertisement

खिड़की से कमरे के अंदर एक शव पड़ा देखकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, तो उन्हें राधिका का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि ठाकुर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ठाकुर ने अपनी पार्टनर की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement