अमेठी में बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग तोड़ कर ट्रैक पर चढ़ा ट्रक, मालगाड़ी ने मारी टक्कर 

अमेठी के निहालगढ़ के पास अयोध्या-रायबरेली रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर एक कंटेनर फाटक तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इलाज सूचना पर पहुंची स्थानीय व रेलवे पुलिस घटना ने की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
अमेठी में बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग तोड़ कर ट्रैक पर चढ़ा ट्रक. अमेठी में बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग तोड़ कर ट्रैक पर चढ़ा ट्रक.

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी,
  • 18 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

अमेठी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निहालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से एक कंटेनर टकरा गया. ट्रेन से टक्कर के बाद कंटेनर के परखचे उड़ गए. इस हादसे में मालगाड़ी का इंजन, OHE वायर, इलेक्ट्रिक लाइन और पोल समेत बैरिकेटिंग को क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

बताया जा रहा है कि निहालगढ़ के पास अयोध्या-रायबरेली रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर एक कंटेनर फाटक तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे से लखनऊ-सुल्तानपुर वाराणसी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया है. हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इलाज सूचना पर पहुंची स्थानीय व रेलवे पुलिस घटना ने की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

सुरक्षित हैं सभी लोग: DRM

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीआरएम SM शर्मा ने बताया कि हम लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला हम लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि ट्रक रेलवे ट्रैक के बीच में फंस गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ. सभी लोग सुरक्षित हैं. घटना को लेकर जांच की जा रही है.

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मालगाड़ी और रेलवे ट्रैक के बीच में खड़े ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर होती हुई दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद कंटेनर कई मीटर तक घसीटता हुआ चला जाता है.

वहीं, हादसे से रेलवे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है. इस रूट से गुजरने वाली सभी गाड़ियां जहां थी, उसी जगह पर खड़ी हैं. हादसे में क्षतिग्रस्त हुई लाइन को सही करने का ट्रक ट्रैक से हटा कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू करने में जुटे हैं.

Advertisement

वहीं, हादसा के बाद रायबरेली अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ जाम लगा है. प्रशासन ने जाम से बचने के लिए रूट को डायवर्ट कर दिया है. अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को रानीगंज से वारिसगंज के रास्ते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर निकाला जा रहा है. जबकि रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से अयोध्या जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर चौराहे, श्री रामगंज चौराहे पर रोककर पास के रास्तों से गुजारा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »