कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की मौत से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक, पत्नी कंचन सिंह से घरेलू विवाद के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया. कंचन भी कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी हथियार को सील कर जांच शुरू कर दी है.