महाकुंभ अमृत स्नान: सुबह 3.30 बजे से CM आवास के 'वॉर रूम' में डटे योगी, अधिकारियों से ले रहे पल-पल की अपडेट, DGP-प्रमुख सचिव मौजूद

महाकुंभ में तीसरे 'अमृत स्नान' के लिए संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. लोगों के हुजूम को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है. खुद सीएम योगी लखनऊ में बैठकर बसंत पंचमी के अमृत स्नान के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं.  

Advertisement
सीएम योगी अमृत स्नान के बारे में लगातार अपडेट ले रहे सीएम योगी अमृत स्नान के बारे में लगातार अपडेट ले रहे

aajtak.in

  • प्रयागराज ,
  • 03 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

प्रयागराज महाकुंभ में तीसरे 'अमृत स्नान' के लिए संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. लोगों के हुजूम को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है. खुद सीएम योगी लखनऊ में बैठकर बसंत पंचमी के अमृत स्नान के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए. 

Advertisement

उत्तर प्रदेश CMO द्वारा जारी किए गए वीडियो के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 3.30 बजे से ही अपने सरकारी आवास के वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. 

बता दें कि महाकुंभ में आज क्राउड मैनेज करने के लिए ऑपरेशन-11 चलाया जा रहा है. सीएम योगी के निर्देश पर यह योजना बनाई गई है, जिसकी निगरानी सुबह 3.30 बजे से खुद सीएम योगी कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है. इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है. 

इतना ही नहीं त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है, जहां सीनियर अफसर भी टीम के साथ तैनात है. इसके साथ ही बैरिकेडिंग की तादाद भी बढ़ाई गई है. अब तक 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में पवित्र स्नान कर चुके हैं.

Advertisement

इस बीच कुंभ मेला अधिकारी डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा- व्यवस्था बहुत अच्छी है और भीड़ नियंत्रण में है. सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अन्य लोगों का स्नान भी विधिवत चल रहा है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. वहीं,बसंत पंचमी पर त्रिवेणी संगम पर जो भी साधु-संत अमृत स्नान कर रहे हैं, उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »