सरकारी स्कूल के टीचर दंपति अरेस्ट, नकली सोने के बिस्कुट दिखकर करते थे ठगी, ‘गुरुजी गैंग’ का भंडाफोड़

लखनऊ पुलिस ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गैंग में एक सरकारी शिक्षक दंपति और उनका भाई शामिल हैं. आरोपी लोगों को मुनाफे का लालच देकर नकली सोने के बिस्कुट थमाते थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली सोना, सिम कार्ड और मोबाइल बरामद किए हैं.

Advertisement
ठगी के आरोप में टीचर दंपति अरेस्ट (Photo: Ankit Mishra/ITG) ठगी के आरोप में टीचर दंपति अरेस्ट (Photo: Ankit Mishra/ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ठग गिरोह का खुलासा किया है, जिसने लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाया. इस गिरोह की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें शामिल मुख्य आरोपी सरकारी शिक्षक हैं, जो समाज को शिक्षा देने के बजाय ठगी का जाल बिछा रहे थे.

लखनऊ के उत्तरी जोन की सर्विलांस टीम और थाना माल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक सरकारी शिक्षक दंपति और उनका भाई शामिल है. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था और नकली सोने के बिस्कुट देकर उनसे मोटी रकम ठग लेता था.

Advertisement

नकली सोने के बिस्कुट दिखकर ठगी

डीसीपी नार्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपी राह चलते लोगों को रोककर उनसे बातचीत शुरू करते थे और फिर भारी मुनाफे का लालच देते थे. अपने शिक्षक होने का फायदा उठाकर वे लोगों का भरोसा जीत लेते थे और उन्हें नकली सोना बेच देते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 नकली सोने के बिस्कुट, 2 नकली रोल्ड गोल्ड चेन, 16 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था.

इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब ग्राम कुशमौरा निवासी सुभाष चंद्र मौर्या ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि एक अर्टिगा कार में आए लोगों ने उनकी स्कूटी के बैग से करीब 5 लाख रुपये निकाल लिए. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने 10 अप्रैल की सुबह करीब 2:50 बजे काकराबाद अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अफसर, उसकी पत्नी दानिशा फातिमा और भाई मो. अजमल के रूप में हुई है.

Advertisement

ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि मो. अफसर बदायूं के प्राथमिक विद्यालय बौरा में सहायक अध्यापक है, जबकि उसकी पत्नी दानिशा फातिमा लखनऊ के कालीचरन इंटर कॉलेज में सरकारी अध्यापिका है. उनका भाई अजमल, जो पीओपी का काम करता था, इस ठगी के धंधे में उनका साथ देता था. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement