जयंत की RLD के सामने 'पुराना लोकदल'! राहुल गांधी से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है. इससे पहले वे लखनऊ में अखिलेश यादव से भी मिले थे.

Advertisement
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इससे पहले लोकदल के अध्यक्ष लखनऊ आकर अखिलेश यादव से मिल चुके हैं. इंडिया गठबंधन ने लोकदल को अपने गठबंधन का हिस्सा बना लिया है. यह वही लोकदल है जिसे 1979 में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ने स्थापित किया था.

हालांकि बाद में इसमें कई टुकड़े हुए कई दल बने. राष्ट्रीय लोक दल यानी कि आरएलडी भी इसी से निकली हुई पार्टी है, लेकिन अब इंडिया गठबंधन इस लोक दल को जयंत चौधरी के आरएलडी के बरक्स खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement

बता दें कि पिछला चुनाव आरएलडी ने नहीं लड़ा था लेकिन जब से जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए का दामन थामा है तब से राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों पुराने लोक दल को न सिर्फ इंडिया गठबंधन में लेकर आए हैं बल्कि इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी के सामने खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

चौधरी सुनील सिंह जाट बिरादरी से आते हैं इनका परिवार पुराना लोकदली और समाजवादी विचारों वाला रहा है, ऐसे में अब लोकदल को खड़ा करने की कोशिश हो रही है ताकि जाट और किस वोटरों में पैठ बनाई जा सके. चर्चा है अलीगढ़ हापुड़ और जाट और किसान बेल्ट में लोकदल को कुछ सीटें इंडिया गठबंधन दे सकता है. खुद इसके अध्यक्ष सुनील सिंह इस बार हापुड़ या अलीगढ़ की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »