लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा... रोडवेज बस ने मारी टक्कर, अंतिम संस्कार से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. (Screengrab) घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. (Screengrab)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 26 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur kheri) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे के पास हुआ, जहां उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी.

जानकारी के मुताबिक, भीरा थाना क्षेत्र के शायपुर गांव के रहने वाले शिवकुमार अपने पिता रामौतार, पत्नी राधा और 8 वर्षीय बेटे के साथ परिवार में हुए एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. अंतिम संस्कार के बाद जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी संसारपुर कस्बे के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजस्थान: श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में पेट्रोलिंग के दौरान मालगाड़ी से टकराई CISF की गाड़ी, टला बड़ा हादसा

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि अगर बस की रफ्तार इतनी तेज नहीं होती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था.

घटना की सूचना मिलते ही गोला गोकर्णनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. पुलिस अब बस चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »