UP: प्यार, धोखा और कत्ल, पत्नी के इशारे पर पति का मर्डर, ऐसे खुला खौफनाक साजिश का राज

लखीमपुर खीरी में 16 अप्रैल को हुई गणेश त्रिपाठी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि हत्या में उसकी पत्नी, उसका प्रेमी और एक साथी शामिल थे. मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद किए गए हैं.

Advertisement
हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab) हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 16 अप्रैल को हुई युवक गणेश त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. स्वाट सर्विलांस टीम और मितौली थाने की पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. नीमचेनी गांव निवासी गणेश त्रिपाठी 16 अप्रैल को तेल पिरवाने के लिए घर से निकले थे. लौटते समय रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और एसपी ख्याति गर्ग ने तीन टीमों का गठन किया था.

Advertisement

जांच के दौरान स्वाट और सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर मृतक की पत्नी संध्या त्रिपाठी और हरदोई निवासी पुरुषोत्तम बाजपेई के बीच लगातार संपर्क का पता लगाया. इसके बाद पुलिस ने संध्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पत्नी के इशारे पर पति की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार संध्या त्रिपाठी का पुरुषोत्तम बाजपेई से लंबे समय से संपर्क था. इसके अलावा प्रवेश कुमार नाम के एक अन्य आरोपी भी इस साजिश में शामिल पाया गया. तीनों आरोपियों ने मिलकर योजना बनाई और 16 अप्रैल को घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया 

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि गणेश त्रिपाठी को रास्ते में रोककर 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई. जांच में यह भी सामने आया कि पुरुषोत्तम और प्रवेश पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और उनकी मुलाकात जेल में ही हुई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement