मालिक सोता रहा, कुत्ते ने संभाला मोर्चा... तेंदुए को खदेड़ने का VIDEO वायरल

लखीमपुर खीरी के मंझरा पूरब गांव में एक फार्महाउस के आंगन में तेंदुआ घुस आया. वहां मौजूद लैब्राडोर कुत्ते ने उसके सामने डटकर जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया. कुत्ते के तेवर देखकर तेंदुआ बिना हमला किए वापस लौट गया. पूरी घटना फार्म में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

Advertisement
तेंदुए को बिना हमला किए लौटना पड़ा.(Photo: Screengrab) तेंदुए को बिना हमला किए लौटना पड़ा.(Photo: Screengrab)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपनी बहादुरी से तेंदुए को फार्महाउस से भागने पर मजबूर कर दिया. तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया था, लेकिन सामने कुत्ते को डटकर खड़ा देखकर हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा सका. कुत्ता लगातार जोर-जोर से भौंकता रहा और आखिरकार तेंदुआ वहां से लौट गया. 

यह पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना जिले की बेलरायां वन रेंज के मंझरा पूरब गांव की है. यहां एक फार्महाउस के आंगन में रात के समय तेंदुआ घुस आया था. घर की रखवाली कर रहे लैब्राडोर कुत्ते की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, वह उसके सामने डट गया और जोर-जोर से भौंकने लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्कूल में खूनी खेल! लखीमपुर खीरी में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया

कुत्ते के आक्रामक तेवर देखकर तेंदुआ बिना हमला किए पीछे हटने लगा. इसके बाद वह फार्महाउस से बाहर निकल गया. सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए और कुत्ते के बीच आमना-सामना साफ दिखाई दे रहा है.

देखें वीडियो...

आधी रात को सुनाई दी कुत्ते के भौंकने की आवाज

बताया जाता है कि मंझरा गांव के रहने वाले गुरमीत सिंह बीती रात अपने फार्महाउस पर सो रहे थे. इसी दौरान अचानक उन्हें अपने पालतू लैब्राडोर कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनाई दी. लगातार आ रही आवाज से उनकी नींद खुल गई.

गुरमीत सिंह ने जब खिड़की से बाहर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए. फार्म के आंगन की तरफ एक तेंदुआ आता दिखाई दिया. इसी दौरान उनका पालतू कुत्ता उसके सामने खड़ा होकर लगातार भौंक रहा था और उसे आगे बढ़ने से रोक रहा था.

Advertisement

कुत्ते के तेवर देखकर तेंदुआ फार्महाउस से बाहर की तरफ लौट गया. गनीमत रही कि इस दौरान उसने किसी पर हमला नहीं किया. फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह पूरी घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो में एक पालतू कुत्ते की सतर्कता और बहादुरी साफ नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »