मायके में फांसी पर लटकी मिली 28 साल की महिला, एक साल पहले हुई थी शादी, परिजन बोले- किसी तनाव में थी

UP के कुशीनगर में 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे कसया थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस का कहना है कि मृतका एक कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली. उसकी शादी करीब एक साल पहले देवरिया जिले में हुई थी. परिवार वालों का कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों से किसी वजह से तनाव में थी.

Advertisement
घटना के बाद सदमे में परिजन. (Photo: Representational) घटना के बाद सदमे में परिजन. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कुशीनगर,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

कुशीनगर से दुखद घटना सामने आई है. यहां 28 साल की विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे कसया थाना क्षेत्र के शहीद अमिया त्रिपाठी नगर में हुई. मृतका की पहचान प्रत्याक्षा मिश्रा के रूप में हुई है, जो अपने मायके में रह रही थी. वह पुराने रामकोला रोड स्थित अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली.

Advertisement

जब परिजनों ने देखा तो तुरंत चीख-पुकार मच गई. तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद कसया थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बारीकी से जायजा लिया और जरूरी सबूत जुटाए.

यह भी पढ़ें: पुणे में पीएचडी छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में छेड़छाड़ और उत्पीड़न का जिक्र, रिसर्च गाइड गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रत्याक्षा की शादी करीब एक साल पहले देवरिया के कोटवा गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही वह बीच-बीच में अपने मायके आती-जाती रहती थी.

परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव में थी. हालांकि तनाव की वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. परिवार के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं और किसी भी तरह की स्पष्ट वजह बताने की स्थिति में नहीं हैं.

Advertisement

कसया थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला ने यह कदम उठाया. इसके लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही, अन्य संभावित कारणों और एंगल्स की भी जांच की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement