तकिए से मुंह दबाकर की थी पति की हत्या, कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को सुनाई उम्रकैद की सजा

यूपी के कौशांबी में एक हत्या के मामले में कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसी के साथ जुर्माना भी लगाया है. साल 2020 में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी.

Advertisement
महिला और प्रेमी को उम्रकैद की सजा. महिला और प्रेमी को उम्रकैद की सजा.

aajtak.in

  • कौशांबी,
  • 16 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. इस मामले में कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसी के साथ जुर्माना भी लगाया है.

जानकारी के अनुसार, मई 2020 में कौशांबी जिले की रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था. 

Advertisement

इस मामले को लेकर सरकारी वकील अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गवाहों और सबूतों के आधार पर महिला सुनीता देवी और श्रीचंद पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

सोते समय तकिए से दबा दिया था मुंह

अभियोजन पक्ष के अनुसार, कौशांबी के चौराडीह गांव के निवासी रामचंद्र पटेल की उस वक्त तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर पर सो रहे थे. इस मामले में रामचंद्र की पत्नी की शिकायत के आधार पर 18 मई, 2020 को चरवा थाने में केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने जब इस मामले की जांच-पड़ताल की तो शक मृतक की पत्नी पर गया. 

पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ, तब खुला था राज

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि रामचंद्र की पत्नी का एक व्यक्ति से अफेयर चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की. इसमें पता चला कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने अपने प्रेमी श्रीचंद पटेल के साथ मिलकर रामचंद्र की हत्या की थी, ताकि वे साथ रह सकें. (एजेंसी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »